औवैसी का तंज

झारखंड चुनाव : ओवैसी बोले- बीजेपी को रोको, लेकिन कांग्रेस भी दूध की धुली नहीं

860 0

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव में शनिवार को प्रचार के लिए उतरे एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। जमशेदपुर के मानगो मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता के धोखे में कभी मत फंसना। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को रोको, लेकिन कांग्रेस भी दूध की धुली हुई नहीं है।

कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

एआईएमआईएम के प्रत्याशी रियाज शरीफ के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने कहा कि बीजेपी हिंदुओं को भी ठग चुकी है। इसके बाद अब मुसलमानों का भी साथ चाहती है। मेरा सवाल यह है कि अगर नरेंद्र मोदी और अमित शाह हिंदुत्व और मंदिर की बात कर सकते हैं, तो मैं मस्जिद और मुसलमान की बात करता हूं तो कैसे गलत हो गया?

ओवैसी ने कहा मैं नहीं मानता ट्रिपल तलाक

रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि हम ट्रिपल तलाक को कानून नहीं मानेंगे मोदी जी! उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी का गठबंधन नापाक है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी देश को खोखला बना रही है। उन्होंने कहा कि उससे अगर बचना है तो एआईएमआईएम को ही चुनाव में जिताना होगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों को खास तौर पर कहा कि वे लोग अपनी सियासी ताकत को पहचाने और ऐसे दलों से दूर रहे, जो मुसलमानों का वोट लेकर मेरा भला नहीं कर सकते हैं।

कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन कर यह साबित कर दिया वह मुसलमानों के साथ नहीं

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन कर यह साबित कर दिया है कि वह मुसलमानों के साथ नहीं है। रैली में ओवैसी ने महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर भी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव हार जाएं। बता दें कि रघुवर दास जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, यहां से ओवैसी की पार्टी से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है।

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वित्त पोषित UKPFMS परियोजना के मिड टर्म रिव्यू की बैठक

Posted by - October 13, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में विश्व बैंक द्वारा वित्त…
Noida International Airport.

जेवर एयरपोर्ट निरीक्षण पर सीएम योगी: यूपी की विकास उड़ान को मिल रही नई रफ़्तार

Posted by - October 25, 2025 0
गौतमबुद्धनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) , जेवर का स्थलीय…
Supreme Court on Corona Cases

राष्ट्रीय संकट पर मूक दर्शक बने नहीं रह सकते : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 28, 2021 0
नयी दिल्ली।  कोविड-19 मामलों में बेतहाशा वृद्धि को राष्ट्रीय संकट बताते हुए उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने मंगलवार को कहा…
Vipin Singh

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों का हौसला बढ़ा रहे BJP विधायक विपिन सिंह

Posted by - March 9, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह मंगलवार को जिला अस्पताल समेत अपने क्षेत्र के कई वैक्सीनेशन सेंटरों…