झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड चुनाव: कोलेबिरा में कड़ी सुरक्षा के बीच तीन बजे तक 56.50 फीसदी वोटिंग

1130 0

रांची। सिमडेगा जिले की कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 56.50 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक 46 फीसद मतदान हुआ है। सुबह 11 बजे तक 28.5 फीसद वोट डाले गए। सुबह नौ बजे तक 12.30 फीसद वोट पड़े। यहां के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के टोकन सिस्टम भी लागू किया गया है। कुछ मतदान केंद्रों पर प्रथम मतदाता को यहां सम्मानित भी किया गया। कोलेबिरा विधानसभा में कुल 270 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 192998 मतदाता हैं।

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कोलेबिरा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सुजन जोजो चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा नमन बिक्सल कोंगाड़ी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। आईरीन एक्का झारखंड पार्टी से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ उमडऩे लगी थी। सुबह सात बजे से विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे। दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Related Post

मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन

मुलायम अपने 81वें जन्मदिन पर कहा कि अब कार्यकर्ताओं का मनाएं और मुझे बुलाएं

Posted by - November 22, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन शुक्रवार को प्रदेश…
फिल्म ‘भीष्म’

फिल्म ‘भीष्म’ के रीमेक में अभिनय करेंगे बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर!

Posted by - March 25, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म ‘भीष्म’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते…
120 रुपये में मिलेंगी इतनी सुविधा

खुशखबरी: श्रमिकों व कर्मचारियों को 120 रुपये में मिलेंगी इतनी सुविधा

Posted by - December 25, 2019 0
नई दिल्ली। श्रमिकों एवं निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह काम की खबर है। श्रमिकों को लेकर कई…