झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी की 25 नवंबर को पलामू और गुमला में रैली

855 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सभाएं शुरू हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह , कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को दो सभाएं संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी पलामू से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की आखिरी सूची जारी, बोकारो से श्वेता सिंह प्रत्याशी 

पीएम मोदी 25 नवंबर को सुबह 10 बजे पलामू में और 12 बजे गुमला में जनसभा करेंगे। इनके अलावा केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की 24 नवंबर को हुसैनाबाद में रैली होने वाली है। हुसैनाबाद सीट पर बीजेपी ने निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सिंह को समर्थन दिया है।

बता दें कि बीजेपी इस बार अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है। 65 पार के लक्ष्य के साथ सीएम रघुवर दास के चेहरे को जनता के सामने रखा गया है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। 23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

Related Post

Bloomberg Philanthropies 2025 Mayors Challenge

विश्व के 630 नगर निकायों में से टॉप 50 मे शामिल हुआ गाजियाबाद, नगर निगम की बड़ी उपलब्धि- नगर आयुक्त

Posted by - June 25, 2025 0
लखनऊ/गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम लगातार उत्तर प्रदेश या…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन विभाग की गहन समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - September 4, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने बलरामपुररामानुज गंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर…
Danapur division of East Central Railway

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में 2800 ग्रेड-पे वाले भी नहीं करते हैं ट्रैक पर काम

Posted by - February 4, 2021 0
दानापुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल कार्यालय से बीते तीन जनवरी को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें…