कांग्रेस का घोषणापत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने घोषणापत्र में खोला वादों का पिटारा, यहां देखें

780 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने वादों का पिटारा खोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषणापत्र जारी करते हुए युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने और छह महीने में सभी सरकारी रिक्तियां भरे जाने का वादा किया है।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह-प्रभारी उमंग सिंघार, एआइसीसी मेंबर सलीम अहमद, राज्य समन्वयक अजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश गुप्ता के साथ कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे।

प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जनता के बीच जाकर उनसे प्राप्त सूचनाओं के आधार पर घोषणापत्र तैयार किया गया है। घोषणापत्र में झारखंड की महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, आदिवासियों, पिछड़ों अकलियतों और गरीबों को ध्यान में रखते हुए राज्य के बेहतर भविष्य की बात कही गई है।

कांग्रेस के घोषणापत्र की खास बातें

युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, 6 महीने में सभी सरकारी रिक्तियां भरी जाएंगी।
रांची के साथ ही जमशेदपुर धनबाद में मेट्रो लाइन बनेगा।
पेट्रोल-डीजल से वैट कम होगा।
सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा होगी।
10000 रुपये से कम आमदनी वाले परिवारों की बच्चियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल मिलेगी।

 

Related Post

Delegation of journalists met CM Dhami

सीएम धामी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा-विज्ञापन के मुद्दों पर मिला आश्वासन

Posted by - June 2, 2023 0
देहरादून। पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए नियमावली बनाने सहित कई मुद्दों पर नेशनल यूनियन…
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में यूपी जल निगम नगरीय, प्रयागराज बार्क की मदद से करेगा 3 अस्थाई एसटीपी का निर्माण

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज। सीएम योगी के स्वच्छ एवं स्वस्थ महाकुंभ (Maha Kumbh) के ध्येय को सफल बनाने की दिशा में यूपी जल…