Ramlalla Pran Pratishtha

प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में बुंदेली भजन गाएंगे झांसी के कलाकार

443 0

झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा (Ram Pran Pratishtha) समारोह के दिन बुंदेलखंड के कलाकारों को भी ले जाने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग झांसी के कलाकारों को बुंदेली भजन प्रस्तुत करने के लिए अयोध्या ले जाने की तैयारी में है और इसके लिए कलाकारों ने रिहर्सल भी शुरू कर दिया है।

जल्द होगी प्रस्ताव पर मंजूरी

झांसी जनपद के मऊरानीपुर क्षेत्र के रहने वाले लोक कलाकार और गायक रामाधीन आर्य ने बताया कि वे अपने दल के साथ अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को बुंदेली भाषा में भजन प्रस्तुत करेंगे। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से उनके पास प्रस्ताव के लिए फोन आया था और आने वाले दिनों में प्रस्ताव पर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

15 लोगों की टीम देगी प्रस्तुति

रामाधीन आर्य ने बताया कि उनके दल में 15 सदस्य हैं और दल के सभी सदस्य 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर उल्लास में हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन होगा जब हम अयोध्या में भगवान के भजन प्रस्तुत कर रहे होंगे। हम वहां बुंदेली भाषा में भगवान के भजन प्रस्तुत करेंगे। हमारे दल के सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं।

Related Post

यूपी में ब्राह्मण वोट के लिए पार्टियों में जंग, स्वामी प्रसाद बोले- भाजपा में ही रहेंगे ब्राह्मण

Posted by - August 1, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अभी से बढ़ी हुई है, सपा एवं बसपा ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
UPPCL

विद्युत व्यवस्था में अग्रणी राज्यों की व्यवस्था को प्रदेश में लागू करेगी योगी सरकार

Posted by - August 23, 2023 0
लखनऊ। बीते 6 वर्षों में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिला है। इस सुधार की प्रक्रिया…
UP GIS-23

UPGIS-23: वैश्विक प्रतिनिधियों ने भी माना निवेश के लिए यूपी अच्छी जगह

Posted by - November 22, 2022 0
लखनऊ/नई दिल्ली। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS-23) को लेकर विश्व के तमाम बड़े देशों की ओर से सकारात्मक फीडबैक मिल…
CM Yogi gave tractor keys to five farmers

किसान सम्मान दिवस में शामिल हुए सीएम योगी, पांच किसानों को दी ट्रैक्टर की चाबी

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर आयोजित…