दरोग़ा के बेटे से उड़ाए जेवरात व नकदी

दरोग़ा के बेटे से उड़ाए जेवरात व नकदी

713 0

आशियाना के किला मोहम्मदी में दरोगा सतपाल सिंह, पत्नी चंचल, बेट अमन, बेटी अनुराग व आरजू के साथ रहते हैं। उनकी पोस्टिंग कानपुर नगर के बर्रा कोतवाली में है। बेटा अमन एक हाथ से दिव्यांग है। मंगलवार दोपहर दो युवक गुरूद्वारा का चंदा मांगने के लिए उसके पास पहुंचे। पानी पिलाने के लिए कहा। पानी पीने के बाद फिर उसे बातों में ऐसा उलझाया कि उससे चेन और सात सौ रूपये नकदी लेकर चलते बने। ठगी का एहसास होने पर अमन ने वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो दोनो जालसाजो की करतूत सामने आयी।

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

उसने पुलिस को बताया। तो वो केस दर्ज कर ठगों को तलाशने में जुट गयी। इसके अलावा मानकनगर की समर बिहार कालोनी में पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड प्रबंधक मधु श्रीवास्तव परिवार संग रहती है। उनकी मानें तो मंगलवार सुबह वो पोस्टआफिस के लिए निकली थी। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें खुद को पुलिसकर्मी बताकर रोक लिया। बोले हत्या हो गयी है और तुम जेवर पहनकर घूम रही हो। तभी घबरायी महिला ने कागज में सोने की अंगूठियां निकालकर रख दी। जिसे लेकर जालसाजों ने खाली कागज की पुडिया थमाकर घर जाकर पहनने के लिए कहा। पीड़िता ने घर पहुंचकर पुडिया खोली तो उसमें ककंड़ मिले।

Related Post

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज़, मांग- कानून रद्द कर किसानों को मिले न्याय

Posted by - July 22, 2021 0
संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष द्वारा सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है, अब विपक्ष ने कृषि कानून…
CM Dhami

मोदी के बताए गए गरीब, युवा, महिला व किसान को समर्पित है बजट: धामी

Posted by - February 27, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को विधानसभा (विस) में प्रस्तुत आगामी वार्षिक बजट (Budget)…