JDU नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

1580 0

बिहार के उजियारपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और जदयू (JDU) की जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी के भाई की बदमाशों ने लूटपाट के बाद हत्या कर दी। बदमाशों ने उन पर हमला तब किया, जब वे बैंक से पैसे निकालकर अपने घर की ओर जा रहे थे। बदमाशों की संख्या 6 बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। इस घटना को दिनदहाड़े ही अंजाम दिया गया है।

अश्वमेध देवी के भाई सुनील कुमार सीएसपी के संचालक हैं। वे सरायरंजन बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर जब घर के निकले तो अपराधी उनके पीछे लग गए। अपराधियों ने कुछ देर उनका पीछा किया और उन्हें धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। सुनील कुमार के गिरते ही बदमाशों ने उनसे 5 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो जान से हाथ धोना पड़ा।

अपराधियों के साथ भिड़ंत के दौरान 6 बदमाशों ने कथित तौर पर उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्हें 3 गोलियां लगीं, जिसके बाद सुनील कुमार की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद बदमाशों ने 5 लाख रुपये लूट लिए, फिर वहां से भाग गए। मृतक सुनील कुमार मेयारी गांव में रहते हैं।

सुनील कुमार की हत्या की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार में मातम छा गया, गांव में भी दहशत फैली है। हत्या की खबर सामने आने के बाद उनकी बहन अश्वमेध देवी अस्पताल पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। दिनदहाड़े सत्ताधारी पार्टी के जिलाध्यक्ष के भाई से लूट की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। सुशासन की सरकार पर सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं।

Related Post

Prayagraj

एक्शन में यूपी पुलिस, प्रयागराज हिंसा के मुख्यारोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर

Posted by - June 12, 2022 0
प्रयागराज: प्रयागराज के अटाला इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा (Prayagraj Violence) का मास्टरमाइंड माने…
suil lahri rashmi deshai deepika chikhaliya,- Ram Mandir Bhumi Poojan

राम मंदिर भूमि पूजन : टीवी स्टार्स ने भी ऐतिहासिक दिन पर शेयर की अपनी फीलिंग

Posted by - August 5, 2020 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज औपचारिक तौर पर राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रख दी है। इस मौके…
AK Sharma

प्रवीण निषाद को जीताकर मोदी जी के 400 पार के नारे में एक फूल अवश्य डालें: एके शर्मा

Posted by - May 19, 2024 0
संतकबीरनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) जिले में खलीलाबाद के डीघा स्थित एक मैरेज हाल…
CTET

यूपी : CTET में नकल करते पकड़े गए 14 परीक्षार्थी, पूछताछ जारी

Posted by - December 8, 2019 0
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में रविवार को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए…