जापान मे मॉडर्ना वैक्सीन लगवाने के बाद दो लोगों की मौत!

651 0

जापान में मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लेने के बाद दो लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी देते हुए जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र 30 साल से अधिक थी और उन्होंने हालिया दिनों में दूसरी खुराक लगवाई थी। इनकी मौत की जांच की जा रही है। बता दें कि हाल ही में जापान ने मॉडर्ना वैक्सीन की तीन खराब खेपों के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि मॉडर्ना वैक्सीन की करीब 5.6 लाख शीशियों में ‘बाहरी तत्व’ पाए गए हैं, जिसके बाद 16 लाख से अधिक खुराकों को खराब घोषित कर दिया गया है।इन्हें वैक्सीन के घरेलू वितरक ताकेदा फार्मा ने 800 से अधिक वैक्सीनेशन केंद्रों पर भेज दिया था, लेकिन शिकायत मिलने के बाद इनके उपयोग पर रोक लगा दी गई है।रोक लगाने तक किसी खुराक का कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया था।

तालिबान ने लोगों से सात दिनों में सरकारी संपत्तियां और हथियार जमा कराने को कहा

कंपनी ने स्पेन के उत्पादन केंद्र में हुई खराबी को इसकी वजह बताया है, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।गुरुवार को मॉडर्ना ने कहा कि अभी तक वैक्सीन के कारण सुरक्षा और प्रभावकारिता से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है और वह जांच के लिए नियामक संस्था के साथ मिलकर काम कर रही है।

Related Post

फल

अगर आप भी हैं फल खाने के शौकीन, तो प्रोब्लम से बचने के लिए जरुर पढ़ें ये खबर

Posted by - November 21, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। फल हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है । यह हमारे सेहत को कई तरह की विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट,फाइबर…
corona Active Case

कोरोना का कहर: 24 घंटे में 1.15 लाख नए केस, दिल्ली में ‘कार में अकेले हों तो भी मास्क जरूरी’

Posted by - April 7, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटल बेड्स को लेकर मारामारी (Corona Virus Havoc Across the country) …