फूड डिलीवरी वुमेन

सामाजिक बधाओं को तोड़ हैदराबाद की जननी राव बनीं फूड डिलीवरी वुमेन

1102 0

नई दिल्ली। आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। भारत के पुरुष प्रधान समाज में बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं। जहां हम और आप सिर्फ पुरुषों को ही कम करते देखते हैं, लेकिन अब समय बदल गया है।

बदलते परिवेश में अब महिलाएं भी उस क्षेत्र में काम करने में नहीं हिचक रही हैं जिन्हें ये समाज सिर्फ पुरुषों का कार्य मानता है। ऐसी कुछ ही महिलाएं है जो समाज की बेड़ियों को तोड़कर आगे बढ़ी है। ऐसी ही एक महिला हैदराबाद की जननी राव की कहानी बताने जा रहे हैं ।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy में बतौर डिलीवरी एजेंट कार्य करती हैं जननी राव 

जननी राव हैदराबाद में फूड डिलीवरी का काम करती हैं। आमतौर पर आपने इस क्षेत्र में पुरुषों को ही कार्य करते देखा होगा, लेकिन जननी ने इसे ही अपना पेशा बनाया है। वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy में बतौर डिलीवरी एजेंट कार्य करती हैं। जननी सामाजिक बधाओं को तोड़ महिलाओं के लिये नई राह स्थापित कर रही हैं। जननी पिछले ढाई महीने से Swiggy में कार्य कर रही है। जननी कहती हैं कि उन्हें यह काम बेहद दिलचस्प और मजेदार लगता है। मुझे सभी ग्राहकों से मिलना अच्छा लगता है, वह लोग काफी मजेदार भी हैं। अगर आप इसके बारे में सोचते हैं, तो ये एक तरह का अलग अनुभव है।’

वित्त मंत्री ने दूरसंचार कंपनियों को बकाया भुगतान में राहत के संकेत दिए 

जननी से मिलने वाले सभी ग्राहक उनके इस काम की तारीफ भी करते हैं। वह कहती हैं, ग्राहक उन्हें इस जॉब में देख कर काफी खुश होते हैं क्योंकि इस तरीके की जॉब समाज में महिलाओं के लिये किसी कलंक से कम नहीं है।

इस जॉब में सुरक्षा को लेकर जननी कहती हैं कि ‘हैदराबाद राज्य का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है। इसलिये इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वह बाहर निकलें और वह करें जो करना चाहती हैं।’ इसके साथ ही उनका ये भी कहना है कि ‘कोई जॉब छोटी या बड़ी नहीं होती। नौकरी, नौकरी होती है। आप जितना बेहतर तरीके से करेंगे, उतना ही इसे एंजॉय कर पायेंगे।

Related Post

Tunnel Accident

टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगभग अंतिम चरण में

Posted by - November 22, 2023 0
सिलक्यारा/देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सिलक्यारा टनल (Tunnel) में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर…
CM Yogi

अयोध्या नगर निगम की मशीनरी हुई ‘स्मार्ट’, करोड़ों के सफाई मशीन की मिली सौगात

Posted by - November 20, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में अयोध्या नगर निगम दिन दूना रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।…

हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को दिया नोटिस

Posted by - April 5, 2022 0
देहारादून। धामी सरकार के वित्त व नगर विकास मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल (PremChandra Agarwal) को 2022 के विधानसभा चुनाव में आदर्श…