Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 23 दिन में 16 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

32 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar) कार्यक्रम राज्य में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल बनकर उभरा है।

23 दिन पूर्व 17 दिसंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम (Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar) के तहत अब तक उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में कुल 300 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनका उद्देश्य शासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे वर्षों से लंबित मामलों के समाधान के साथ-साथ जनता का शासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। अब तक आयोजित शिविरों में 1,97,522 नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान आमजन से 22,645 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16,000 से अधिक शिकायतों का निस्तारण मौके पर अथवा निर्धारित समयसीमा के भीतर कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों पर भी नियमानुसार कार्रवाई प्रगति पर है। यह आंकड़े राज्य सरकार की तत्परता, जवाबदेही और कार्यसंस्कृति में आए सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाते हैं।

इसके अतिरिक्त, शिविरों में विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए 31,070 आवेदन प्राप्त किए गए, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत मिली है। वहीं, प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से 1,11,326 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया, जिससे सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता और आजीविका से जुड़े प्रयासों को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम केवल शिकायत निवारण तक सीमित न रहकर, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने और सुशासन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने का एक प्रभावी मंच बन रहा है।

राज्य सरकार का संकल्प है कि इस अभियान को निरंतर और व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाए, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सके तथा उत्तराखंड में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Related Post

cm dhami

एसएसबी राष्ट्रसेवा को समर्पित सशस्त्र बल: मुख्यमंत्री

Posted by - January 4, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।…
Dhami

डामटा हादसा में घायलों से मिले धामी व शिवराज, घटनास्थल का लिया जायजा

Posted by - June 6, 2022 0
डामटा/उत्तरकाशी: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj…
सचिन तेंदुलकर

रवि शास्‍त्री की एक सलाह ने सचिन तेंदुलकर बना दिया ‘क्रिकेट का भगवान’

Posted by - April 25, 2020 0
नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया…
tejashvi yadav

बिहार विधानसभा : महिला विधायकों ने दिखाई चूड़ियां, तेजस्वी ने कहा- सरकारें बदलती रहेंगी…

Posted by - March 24, 2021 0
पटना। मंगलवार को विधानसभा के अंदर जो हंगामा हुआ और मारपीट हुई उसको लेकर राजनीति चरम पर है। विपक्ष के…