पाक के छह सैनिक ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर: भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, छह सैनिक किए ढ़ेर

843 0

जम्मू। भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में अपने साथी की शहादत का 48 घंटे से भी कम समय में बदला ले लिया है। जवाबी कार्रवाई में छह पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।

बता दें कि बीते गुरुवार रात भारतीय सेना ने पाक के चार सैनिक पुंछ और राजौरी जिले के विभिन्न सेक्टरों में जवाबी कार्रवाई में मार गिराए है। वहीं दो पाक सैनिकों को गुरुवार दोपहर उड़ी सेक्टर में मार गिराया था। ज्ञात हो कि बुधवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जेसीओ शहीद हो गए थे। चुरंडा गांव में एक महिला की भी मौत हुई थी।

पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी एलओसी पर उड़ी सेक्टर और पुंछ-राजौरी में गोलाबारी की गई। सुबह साढ़े नौ बजे सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही सिलिकूट, चुरंडा और आस-पास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए। कुछ पोस्ट को भी नुकसान पहुंचा है।

अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म ‘लुडो’ 24 अप्रैल को होगी रिलीज

एक दिन बाद गोलाबारी शुरू होते ही ग्रामीण घरों में दुबक गए। प्रशासन का कहना है कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वाहन तथा एंबुलेंस तैयार रखे गए हैं। गोलाबारी से इन इलाकों के लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।

ज्ञात हो कि बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर के सिलिकूट, हथलंगा, मोथल, सोवरा, बालकोट, चुरंडा और आस-पास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। वहीं, एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार दूसरे दिन पुंछ जिले के कृष्णा घाटी व मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की गई। शाम को शुरू हुई गोलाबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बुधवार देर रात भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के शाहपुर, कस्बा और किरनी में मोर्टार से गोलाबारी की थी।

Related Post

Yogi

IAS, IPS और उनके परिजन अब नहीं करेंगे Corruption, सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन

Posted by - April 26, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
Keshar Singh

‘धन्य है यूपी सरकार और धन्य हैं मोदी जी’, बीजेपी MLA की मौत पर छलका बेटे का दर्द

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। यूपी में बीजेपी के एक और विधायक कोरोना के शिकार हो गए। नवाबगंज के एमएलए केसर सिंह गंगवार…
CM Yogi attended Shri Kashi Vishwanath Darbar

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वाद

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री…
CM Sai

पहली तारीख में ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर देगी हमारी सरकार: सीएम साय

Posted by - March 28, 2024 0
रायपुर /डौंडीलोहारा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने गुरुवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा में बड़ी बात कही। महतारी वंदन…