जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

621 0

जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा के वटनीरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल के जवान संयुक्त रूप से आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दो से तीन के बीच आतंकवादियों की संख्या बताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आज यानि रविवार सुबह से बांडीपारेा के वाटनिरा इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ा गया था। एक ठिकाने पर छिपे आतंकियों ने तलाशी अभियान में शामिल पुलिस और सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों के खिलाफ फायरिंग शुरू कर दी है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। इनकी संख्या दो से तीन के करीब बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले छिपे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करवा दिया है।

चार आतंकियों को किया था गिरफ्तार

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में चार लोगों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी सह भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने कहा था कि फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है जबकि इस संबंध में और गिरफ्तारियां होने की भी उम्मीद है.

पुलिस ने साजिश की नाकाम

हाल ही में इसी इलाके से सुरक्षा बलों ने एक राखी हाजिन में एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था. उसके पास से पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है. ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

Related Post

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तिहाड़ जेल

पी. चिदंबरम से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तिहाड़ जेल पहुंचे

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंची।…
जनरल हून का निधन

‘ऑपरेशन मेघदूत’ के सुपर हीरो जनरल हून का निधन, पाक को सियाचिन से था खदेड़ा

Posted by - January 7, 2020 0
चंडीगढ़। भारतीय सेना की तरफ से वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ चलाया गया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले…
CM Dhami

पढ़ाई का समय पुनः नहीं आता, इसलिए परिश्रम, कौशल और नियमों का पालन करते हुए लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक

Posted by - November 16, 2025 0
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में…