जल जीवन मिशन: 1 लाख गांवों में हर घर में पहुंचा ‘नल से जल’

849 0

वर्ष 2024 तक देश के हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने जिस जल जीवन मिशन की शुरुआत की है, वह मिशन सफलता से आगे बढ़ रहा है और इस योजना के तहत अबतक देश के 1 लाख गांवों के हर घर में नल से जल पहुंच चुका है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि, “जल जीवन मिशन के ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है, अब एक लाख गांवों के हर घर में नल का कनेक्शन दिया जा चुका है और उसमें पानी भी आ रहा है, जीवन बदलने वाले इस अभियान में सहयोग के लिए मिशन से जुड़े हर सदस्य का धन्यवाद।”

केंद्र ने इस व्यापक योजना के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत पर, देश के 18.94 करोड़ ग्रामीण घरों में से केवल 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) के पास नल के पानी के कनेक्शन थे। अब 7.72 करोड़ (40.77 प्रतिशत) घरों में नल का पानी पहुंच गया है। गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पुडुचेरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत नल के पानी की आपूर्ति हासिल कर ली है।मंत्रालय ने कहा, ‘‘वर्तमान में, 71 जिलों, 824 ब्लॉक, 50,309 ग्राम पंचायतों और 1,00,275 गांवों ने ‘हर घर जल’ का लक्ष्य हासिल कर लिया है।’’

PM मोदी ने की योगी के ‘यूपी मॉडल’ की तारीफ

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बावजूद, जल जीवन मिशन ने 23 महीनों के दौरान नल के पानी के 4.49 करोड़ कनेक्शन प्रदान किए और इन पंचायतों में प्रत्येक घर में नल के पानी की आपूर्ति करके 50,000 ग्राम पंचायतों को ‘हर घर जल’ बनाया।

Related Post

Dev Deepawali

सनातन की दिव्यता से काशी हुई प्रकाशमान, देव दीपावली पर 21 लाख दीपों से रोशन हुई शिव की नगरी

Posted by - November 15, 2024 0
वाराणसी। देव दीपावली (Dev Deepawali) के पावन अवसर पर काशी के घाटों पर दीपों की अविरल शृंखला ने पूरी दुनिया…
AK Sharma

अयोध्या नगरीय विकास और सम्पन्नता के मॉडल के रूप में नवीन मानक गढ़ रही : राज्यपाल

Posted by - February 2, 2024 0
लखनऊ। वर्ष 2024 के प्रथम और 18वीं विधानसभा के सातवें सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी (Anandi Ben Patel) के अभिभाषण…
CM Vishnudev Sai welcomed Dhirendra Shastri

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री का किया आत्मीय स्वागत

Posted by - November 4, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से…