शादी कार्ड पर लिखवाया 'हथियार लाना वर्जित है'

जेल में बंद विधायक रीतलाल यादव ने शादी कार्ड पर लिखवाया- ‘हथियार लाना वर्जित है’

1743 0

पटना। बिहार के बाहुबली विधान पार्षद रीतलाल यादव की बेटी की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रीतलाल यादव ने अपनी बेटी की शादी के लिए जो कार्ड छपवाया है। उसमें उन्होंने अपने गेस्ट से अपील की है कि शादी में आते समय किसी प्रकार का कोई हथियार लेकर न आएं। शादी के कार्ड पर उन्होंने बोल्ड अक्षरों में ये संदेश दिया है कि जो भी व्यक्ति आए, वह किसी भी तरह का हथियार लेकर न आएं। कार्ड पर लिखा गया है कि ‘हथियार लाना वर्जित है’।

RBI बोला-अब बैंक की KYC प्रक्रिया के लिए NPR लेटर का होगा इस्तेमाल

बता दें कि रीतलाल यादव की बेटी की की शादी 4 फरवरी को होनी है। शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। शादी रीतलाल यादव के कोथवां गांव स्थित पैतृक निवास से संपन्न होगी। उम्मीद की जा रही है कि रीतलाल की बेटी की शादी में कई कुख्यात अपराधी भी शामिल हो सकते हैं। ये अपराधी हथियार लेकर ही चलते हैं। हथियार न लेकर चलना इन अपराधियों के शान के खिलाफ है।

रीतलाल को मिला 14 दिनों का प्रोविशनल बेल

विधान पार्षद रीतलाल यादव के वकील ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उनकी बेटी की शादी है इसलिए उन्हें प्रोविजनल बेल दे दिया जाए। वकील की याचिका पर जस्टिस ने मुहर लगाते हुए उन्हें 14 दिन के लिए बेल दे दिया है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद  14 दिनों तक बाहर रहेंगे रीतलाल

हाई कोर्ट के आदेश के बाद विधान पार्षद रीतलाल यादव 25 जनवरी से 9 फरवरी तक बाहर रहेंगे। हाईकोर्ट ने 50 हज़ार के निजी मुचलके पर रीतलाल यादव को रिहाई दी है। उन्हें 10 फरवरी को निचली अदालत में सरेंडर करना है।

Related Post

CM Dhami

शीतलहर से बचाव में मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई तत्परता, हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी राहत

Posted by - December 30, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को उत्तराखंड में शीतलहर से बचाव के लिए राज्य सरकार के…

केजरीवाल सरकार ने जरूरत से 4 गुना अधिक ऑक्सीजन की मांग की, SC की ऑडिट पैनल की रिपोर्ट में दावा

Posted by - June 25, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट बड़ी समस्या थी, ऑक्सीजन के लिए लोग भटक रहे थे, अभाव में…
CM Vishnu Dev Sai

माओवादी प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण : मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 30, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक से प्रभावित जिलों में कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को तकनीकी एवं व्यावसायिक…
Mission Shakti

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार के मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti 5.0) अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल देने…