इस महिला की महानता पर आधरित है जाह्नवी की आने वाली फिल्म

1091 0

लखनऊ डेस्क। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ आईएएफ की महिला पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है। गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं। रिटायर हो चुकीं गुजन को ‘कारगिल गर्ल’ के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें :-जिद और जुनून के आगे पहाड़ भी झुकता, इस महिला ने ऐसा ही कर दिखाया 

आपको बता दें कारगिल युद्ध के दौरान गुंजन सक्सेना ने युद्ध क्षेत्र में निडर होकर चीता हेलीकॉप्टर उड़ाया। वीरता, साहस और देशप्रेम के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित गुंजन सक्सेना वो महिला है, जिन्होंने न सिर्फ यह साबित किया कि वह देश की सच्‍ची सैनिक हैं, बल्‍कि उन्‍होंने दुनिया को यह भी दिखा दिया कि महिलाएं क्‍या कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें :-रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला रानू मंडल इस अभिनेता के घर करती थी साफ-सफाई 

जानकारी के मुताबिक गुंजन जब दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही थी तब उन्होंने दिल्ला का सफदरगंज फ्लाइंग क्लब ज्वाइन कर लिया था। उस समय उनके पिता और भाई दोनों ही भारतीय सेना में कार्यरत थे। इसी दौरान उन्‍हें पता चला कि आईएएफ में पहली बार महिला पायलटों की भर्ती की जा रही है। फिर उन्होंने सशस्त्र सीमा बल परीक्षा पास की और भारतीय वायुसेना में बतौर पायलट शामिल हो गईं।

Related Post

सफेद गाउन पहन दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर ली एंट्री

Posted by - May 17, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है. इस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आज बॉलीवुड अभिनेत्री…

सलमान सेट पर हमेशा देर से आता है, लेकिन कोई दोस्त मुश्किल में फंसा हो तो वहां सबसे पहले जाता है-डेविड धवन

Posted by - December 27, 2018 0
मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान यानि सलमान खान आज 53 साल के हो गए हैं। उन्होंने इस बार…
तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशी ब्लैक लिस्ट

तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशियों को किया ब्लैक लिस्ट, भारतीय वीजा भी रद्द

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक…