जैकलीन

जैकलीन ने सोशल मीडिया को विषैली और अस्थिर जगह बताया, समय न करें ​बर्बाद

1857 0

मुंबई। सोशल मीडिया आज भले ही युवा पीढ़ी व अन्य वर्ग के लोगों की अभिव्यक्ति का माध्यम बना चुका है, लेकिन इसके उलट बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस सोशल मीडिया को विषैली और अस्थिर जगह मानती हैं।

जैकलीन ने कहा कि मैं अपने प्रशंसकों के साथ शांति से बातचीत करने और संवाद करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करती हूं। जो मैंने आज भी जारी रखा है, लेकिन मैं इन साइटों पर खर्च होने वाले समय को कम कर रही हूं।

106 साल की बुजुर्ग अम्‍मा आनंदीबाई पाटिल से हारा कोरोना वायरस

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में, यह एक बहुत ही विषैली और अस्थिर जगह है। मैं विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता पर मजबूत विश्वास रखती हूं, लेकिन ऐसे कई व्यक्ति हैं जो इस मंच का दुरुपयोग कर रहे हैं।

जैकलीन ने कहा कि मैंने अपना ध्यान अन्य एप्लिकेशन्स की ओर कर लिया है। मैं पॉडकास्ट सुनती हूं। इंस्टाग्राम और ट्विटर के मध्यम से अन्य लोगों के जीवन को नियमित अनुसरण करने के बजाए, मुझे रचनात्मक ज्ञान प्रदान करने वाले अनुप्रयोगों पर अपना समय बिताना अधिक अर्थपूर्ण लगता है।

Related Post

semiconductor manufacturing

जनपद के टॉप 10 अपराधियों की सूची थाने में लगाएं,भू-माफिया के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

Posted by - August 7, 2024 0
अंबेडकरनगर । दो दिवसयीय अयोध्या दौरे के बाद एक दिवसीय दौरे पर अम्बेडकर नगर पहुंचे सीएम योगी (CM Yogi) ने…
CM Dhami provided appointment letters to 178 candidates.

चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Posted by - November 27, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में…
Mission Indradhanush

बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शुरू हुआ सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0

Posted by - September 12, 2023 0
लखनऊ । गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पांच वर्ष तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारी से…