Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नाडीज एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय को तैयार

1288 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez) एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। जैकलीन ने कहा कि मैं टीम के साथ जनवरी में शूट शुरू करने की उम्मीद कर रही हूं। मैं अभी अपने किरदार के बारे में खुलकर नहीं बोल सकती, लेकिन मैं आपको इतना बता सकती हूं कि यह मेरे लिए बिल्कुल नया अवतार है। इस फिल्म मेंअक्षय कुमार, कृति सैनन और अरशद वारसी भी नजर आएगें।

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

उन्होंने कहा कि उस समय मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, जब मैंने (निर्माता) साजिद नाडियाडवाला के साथ ‘हाउसफुल’ (2010) में ‘धन्नो’ गीत में काम किया।

हमारा बॉन्ड और दोस्ती फिर से वापस आ गई है। मुझे अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है। हम उनके साथ में काफी फन करते हैं। मुझे यकीन है कि हम एक साथ फिर एक विस्फोट करेंगे। कलाकार जैसलमेर में जनवरी के पहले सप्ताह से फरहाद सामजी के निर्देशन में ‘बच्चन पांडेय’ की शूटिंग करेंगे।

Related Post

चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने से चार की मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

Posted by - February 19, 2021 0
चित्रकूट। चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से चार की मौत उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र…
PM Modi gave 1200 crore aid to Uttarakhand

PM मोदी ने उत्तराखंड को दी 1200 करोड़ मदद, लोगों का हालचाल भी जाना

Posted by - September 11, 2025 0
देहारादून। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तराखंड पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने के कारण आपदाग्रस्त इलाके का हवाई…
CM Bhajanlal Sharma

CM का करौली दौरा- किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता

Posted by - February 2, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुताबिक…