jackfruit for immunity

कटहल से भी बढ़ती है Immunity, साथ करें इन चीजों का भी सेवन

755 0

कोरोना काल में संक्रामण से बचने के लिए इम्युनिटी अच्छी होना बहुत जरूरी है। वैसे तो इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने में कई चीजें कारगर हैं, मगर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कटहल (Jackfruit) में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है और इसे खाने से इम्युनिटी बढ़ जाती है।

डॉ. रमेश चन्द्र ने इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने मे कटहल (Jackfruit) गुणकारी है। कोरोना महामारी मे इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कटहल का उपयोग भी करना चाहिए।

..तो अब राम मंदिर ट्रस्ट स्थापित करेगा ऑक्सीजन प्लांट

डॉ. रमेश चन्द्र ने कहा है कि कटहल (Jackfruit) खाने में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में इम्युनिटी को तेजी से बढ़ता है। कटहल में कैल्शियम और पोटेशियम होने के कारण मांस पेशियो को मजबूती मिलती है। मैग्नीशियत हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इसमे विटामिन सी व ए शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की शक्ति होती है।

डॉ. रमेश चन्द्र ने बताया कि हृदय रोग में भी कटहल बहुत लाभदायक होता है और उच्च रक्त चाप कम करता है। शहरी क्षेत्रों में लोग कटहल (Jackfruit) के आचार का अधिक सेवन करते है।

डॉ. रमेश चन्द्र ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। गर्मी और तेज धूप से लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है। इस समय लोगों को ताजा भोजन करना चाहिए तथा खाने मे मूली, प्याज, टमाटर, नीबू, खीरा, ककड़ी, हरा मिर्च आदि का भी सेवन करनी चाहिए।

डॉ. रमेश चन्द्र ने यह भी बताया कि खाने के साथ दही या माठे का सेवन नमक मिला कर किया जाये तो शरीर को बहुत ही लाभ होगा । विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मिलेगे और शरीर पूरी तरह से स्वस्थ्य रहेगा।

Related Post

वायु की गुणवत्ता

वायु की गुणवत्ता हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक : डॉ. गीतांजलि कौशिक

Posted by - February 6, 2020 0
लखनऊ। भारतीय शहरों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर एक व्याख्यान- छात्रों और शैक्षिक संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि ’डॉ. गीतांजलि…
ई-कामर्स कंपनियां

ई-कामर्स कंपनियां 20 अप्रैल से जरूरी सामानों की ही कर पायेंगी आपूर्ति : गृह मंत्रालय

Posted by - April 19, 2020 0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है ई- कामर्स कंपनियों को 20 अप्रैल के बाद भी गैर जरूरी सामान…
cm yogi

बेटियों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं: योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 22, 2026 0
सोनीपत/लखनऊ : गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण तथा राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों…