IIT

ITI छात्रों को इंडस्‍ट्री में करनी होगी 15 दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग

777 0

लखनऊ। अब सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ITI में इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवकों को MSME से जुड़ी इकाइयों में कम से कम 15 दिन की ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी। ट्रेनिंग के बिना कोर्स अधूरा माना जाएगा।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थान ITI में अध्ययनरत छात्रों के लिए MSME से जुड़ी इकाइयों में 15 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी गई है। बिना ट्रेनिंग के कोर्स पूरा नहीं मना जाएगा। छात्रों के ट्रेनिंग व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी आईटीआई संस्थान उठाएंगे। यूपी के 305 आईटीआई में 1.72 लाख छात्र-छात्राएं विभिन्‍न कोर्सों में पढ़ाई कर रहे हैं।

पीपीपी मॉडल पर तैयार हो रहे 16 आईटीआई

एमडी कौशल विकास कुनाल शिलकू के बताया कि इससे छात्रों को इंडस्‍ट्री से जुड़े कामकाज को समझने में आसानी होगी। उन्‍होंने बताया कि जब छात्र शुरुआती दौर से ही इंडस्‍ट्री से जुड़ेगा तो आगे चल कर उसे कार्य करने में परेशानी नहीं होगी। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास के लिए मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर 16 आईटीआई पीपीपी मॉडल पर तैयार हो रहे हैं।

छात्रों का होगा दो लाख का बीमा

विभाग की ओर से ट्रेनिंग करने वाले प्रत्‍येक छात्र का दो लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा। अगर इंडस्‍ट्री में 15 दिन की ट्रेनिंग के दौरान कोई हादसा होता है तो छात्र को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Related Post

AK Sharma

आने वाले त्योहार से पहले गंदगी शब्द को ही उप्र से दूर करना: एके शर्मा

Posted by - September 7, 2022 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की…
CM Yogi

चित्रकूट मंडल के आध्यात्मिक व पर्यटक स्थलों के विकास पर यूपी सरकार का जोर, रामघाट का होगा सौंदर्यीकरण

Posted by - September 22, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government) का प्रदेश में पर्यटन विकास पर…
cm yogi

किसानों के परिश्रम का परिणाम ही है कि विकास दर नौ फीसदी तक पहुंची: सीएम योगी

Posted by - December 23, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) ने अन्नदाता किसानों का जीवन…