कोरोना वैक्सीन

इटली के वैज्ञानिक बोले- तैयार हो गई है दुनिया की कोरोना की पहली वैक्सीन

987 0

नई दिल्ली। इटली के वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने बड़ादावा किया है। इनका कहना है कि उन्होंने कोरोना वायरस की एक ऐसी वैक्सीन विकसित की है, जो मानव शरीर में ही कोरोना वायरस को बेअसर कर देगी।

ताकीस बायोटेक नाम की इस फर्म ने कोविड-19 की दुनिया की पहली वैक्सीन बनाने की बात कही

इटली की न्यूज़ एजेंसी एएनएसए की खबर के मुताबिक ताकीस बायोटेक नाम की इस फर्म ने कोविड-19 की दुनिया की पहली वैक्सीन बनाने की बात कही है। इटली की न्यूज़ एजेंसी के हवाले से अरब न्यूज़ ने लिखा है कि ताकीस कंपनी के वैज्ञानिकों की एक टीम ने चूहे में से एंटीबॉडीज़ को अलग करने में कामयाबी हासिल की है, जो कि वायरस से मानव को संक्रमित होने से रोकती है।

ताकीस बायोटेक के सीईओ लीगी ऑरिसीचियो ने कहाकि इटली में बनाए गए वैक्सीन की टेस्टिंग का ये सबसे एडवांस स्टेज

इसके लिए रोम के स्पालांज़ानी इंस्टिट्यूट में टेस्टिंग की गई है। चूहे में एंटीबॉडीज़ पाए जाने के बाद ये माना रहा है कि ये मानव शरीर पर भी काम करेगा। एएनएसए न्यूज़ से बात करते हुए ताकीस बायोटेक के सीईओ लीगी ऑरिसीचियो ने कहाकि इटली में बनाए गए वैक्सीन की टेस्टिंग का ये सबसे एडवांस स्टेज है। मानव पर इस गर्मी के बाद इसका टेस्ट शुरू किया जा सकता है।

लॉकडाउन में आयुष्मान खुराना करने जा रहे हैं पढ़ाई , करेंगे ऑनलाइन कोर्स

हम दुनिया में अभी तक पहले हैं, जिसने वैक्सीन के ज़रिए कोरोना वायरस को बेअसर कर के दिखाया

सीईओ ने बताया कि स्पालांज़ानी अस्पताल के मुताबिक और जितना मैं जानता हूं। हम दुनिया में अभी तक पहले हैं, जिसने वैक्सीन के ज़रिए कोरोना वायरस को बेअसर कर के दिखाया है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ये मानव में भी होगा।

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया इस वक्त बेसब्री से किसी वैक्सीन का कर रही है इंतज़ार 

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया इस वक्त बेसब्री से किसी वैक्सीन का इंतज़ार कर रही है। दुनिया के कई हिस्सों में वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन को विकसित करने की कोशिश में लगे हैं। अगर ये रिपोर्ट सही है तो कोरोना से हो रही है जंग में इसे एक बड़ी जीत माना जाएगा। आमौतर पर किसी वैक्सीन को इजाद करने में कम से कम पांच साल का वक्त तो लगता ही है, हालांकि जानकारों का मानना है कि इस बार ये कम वक्त में हो सकता है।

Related Post

जड़ से खत्‍म होगा डैंड्रफ

सर्दियों में अपनाएं ये पांच उपाय, जड़ से खत्‍म हो जाएगा डैंड्रफ

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में त्वचा और बालों के स्‍वास्‍थ्‍य को बरकरार रखने की आवश्यकता होती है। अक्‍सर सर्दियों…
हेलो पे मिलो

सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेलो का नया ब्रांड अभियान ‘हेलो पे मिलो’ लांच

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। देश के प्रमुख क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेलो ने विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि वाले लोगों को प्रेरित करने के मकसद…
CM Maharastra

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लगवाई कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज़

Posted by - April 8, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackery) ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री…