Italian delegation met CM Yogi

इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति

249 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) से लौटीं इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किये। बता दें कि इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की।

महाकुम्भ में स्नान करने के बाद सीएम (CM Yogi) से की मुलाकात

प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने संगम में पवित्र स्नान किया और भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया।

प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। महाकुंभ से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सामने अपने अनुभव साझा किए।

महिलाओं ने बताया कि महाकुम्भ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ हुई मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजन प्रस्तुत किये। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।

Related Post

Roads

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक स्तर की सड़कों का हो रहा बड़े स्तर पर कायाकल्प, 88.27 प्रतिशत कार्य पूर्ण

Posted by - July 16, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश की सरकार नागरिकों को उत्तम परिवहन सुविधाएं देने के लिए अच्छी सड़कों (Roads) के संजाल को विकसित कर…
Sanskrit

योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों (Sanskrit Schools) को…