ISL 2021-22 के पहले चरण के कार्यक्रम की हुई घोषणा

853 0

फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने सोमवार को इंडियन सुपर लीग (ISL) 2021-22 सीज़न के शुरुआती 55 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की।

सीजन की शुरूआत 19 नवंबर से होगी। ISL 2021-22 में 115 मैच खेले जाएंगे। जिसमें 11 दौर के 55 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की गयी है। ये मुकाबले नौ जनवरी तक खेले जाएंगे।

पिछले सीजन की फाइनलिस्ट एटीके मोहन बागान की टीम पहले मैच में केरला ब्लास्टर्स एफसी से भिड़ेगी, जबकि एससी ईस्ट बंगाल की टीम 21 नवंबर को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

अब Whatsapp कॉल भी आसानी से कर सकती हैं रिकॉर्ड

गत विजेता मुंबई सिटी एफसी की टीम 22 नवंबर को एफसी गोवा का सामना करेगी। वहीं, एससी ईस्ट बंगाल की टीम 27 नवंबर को एटीके मोहन बागान का सामना करेगी। हीरो आईएसएल 2020-21 के शेष कार्यक्रम की घोषणा दिसंबर में की जाएगी।

पिछले सत्र की तरह इस सत्र के भी सभी मैच गोवा में खेले जाएंगे जिसमें शनिवार को ‘डबल हेडर (एक दिन में दो मैच’ मुकाबले) होंगे। इसमें दूसरा में रात साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।

Related Post

CM Yogi met Paris Paralympics gold medalist Praveen Kumar

सीएम योगी ने पेरिस पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जेवर के प्रवीण कुमार को दी बधाई

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित…

तेजिंदरपाल सिंह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके, पहलवान सोनम मालिक भी पदक रसे से बाहर

Posted by - August 3, 2021 0
टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन भारत की निराशाजनक शुरुआत हुई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो…
Andrew Symonds

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू की क्वींसलैंड में कार दुर्घटना से हुई मौत

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट (australian cricket) के दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना (Car Accident)…