क्या सभी को में मास्क पहनना जरूरी है?

क्या सभी को में मास्क पहनना जरूरी है? जानें क्या कहती है रिसर्च

842 0

नई दिल्ली। अगर आप कोरोना से संक्रमित नहीं हैं, तो क्या आपको पब्लिक के बीच में मास्क पहनना जरूरी है? वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है नहीं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की वेबसाइट पर पोस्ट की गई सलाह है कि अगर आप बीमार नहीं हैं तो आपको तब तक फेस मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। जब तक आप किसी ऐसे व्यक्ति की देखभाल नहीं कर रहे हैं जो बीमार है।

मास्क पहनते या मुंह को ढकते समय आपका हाथ आपके चेहरे से टच नहीं होना चाहिए

डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर माइक रयान ने बताया कि यह बताने के लिए कोई विशेष प्रमाण नहीं है कि बड़े पैमाने पर मास्क पहनने से कोई विशेष लाभ होता है। उन्होंने कहा कि जरूरी ये है कि मास्क पहनते या मुंह को ढकते समय आपका हाथ आपके चेहरे से टच नहीं होना चाहिए।

IPL का भविष्य 14 अप्रैल को सरकार के तरफ से जारी होने वाली एडवाइजरी पर टिका

लगातार हाथ धोने के अलावा और अपने चेहरे को नहीं छूने के अलावा लोगों से 6 फीट की दूरी रखना जरूरी

उन्होंने कहा कि कोविड-19 ज्यादातर खांसी या छींकने से फैलता है। इसको लेकर सलाह दी गई है कि लगातार हाथ धोने के अलावा और अपने चेहरे को नहीं छूने के अलावा लोगों से 6 फीट की दूरी रखना जरूरी है। इसके अलावा सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने 29 फरवरी के एक ट्वीट में लिखा था कि मास्क खरीदना बंद करें, क्योंकि ये कोरोना वायरस को रोकने के लिए इतना प्रभावी नहीं है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क की सबसे बड़ी जरूरत

वहीं डब्ल्यूएचओ के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क की सबसे बड़ी जरूरत है। साथ ही जब लोग बीमार होते हैं तो मास्क पहनने से दूसरों को संक्रमित करने की संभावना कम हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डॉक्टर्स से अपील की है कि वह अपने रिश्तेदारों के बीच भी मास्क पहन कर रहें। इससे पहले यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में संक्रामक रोग प्रमुख डॉक्टर एंथनी फौसी ने सीएनएन को बताया था कि गंभीर कारण हो तब ही मास्क पहनना चाहिए।

Related Post

जनसंख्या नियंत्रण कानून: राज्य विधि आयोग ने कानून का मसौदा राज्य सरकार को सौंपा

Posted by - August 16, 2021 0
उत्तर प्रदेश के राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा सोमवार को राज्य सरकार को सौंप दिया है।…
Savin Bansal

सुबह-सुबह किसान बन डीएम सविन पहुंचे धान के खेत, कृषकों संग की फसल कटाई

Posted by - October 17, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) ने तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग…