Irfan Khan

ऑस्कर अवॉर्ड्स में याद किए गए इरफान खान, भानु अथैया

1067 0

ऩई दिल्ली।  भारतीय अभिनेता इरफान खान (Irfan Khan) और भारत की पहली ऑस्कर पुरस्कार विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को 93वें अकादमी पुरस्कार समारोह के ‘स्मृति’ खंड में सम्मानित किया गया। हर साल की तरह, अकादमी पुरस्कार ने तीन मिनट के ‘इन मेमोरियम’ मोंटाज (तस्वीरों का वीडियो कोलाज) में फिल्मी जगत के उन दिग्गज सितारों को याद किया जिनका पिछले एक साल में निधन हुआ है।

इरफान खान (Irfan Khan) और अथैया के अलावा चैडविक बोसमेन, सीन कोनरी, क्रिस्टोफर प्लमर, ओलिविया डे हैवीलैंड, किर्क डोगलस, जॉर्ज सेगल, निर्देशक किम की डक, मैक्स वोन साइदो और अन्य को भी तस्वीरों के जरिए इस खंड में याद किया गया।

भारत के दिग्गज कलाकारों में से एक इरफान खान (Irfan Khan) (54) का पिछले साल 28 अप्रैल को कैंसर की दुर्लभ बीमारी से लड़ते हुए मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। अथैया को मस्तिष्क का कैंसर था और उनका 91 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 15 अक्टूबर को अपने घर में निधन हो गया था। उन्होंने 1983 में रिचर्ड एटनबोरो की महात्मा गांधी पर बनी बायोपिक ‘गांधी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर जीता था। इस फिल्म को आठ ऑस्कर मिले थे। फिल्म में बेन किंग्सले ने महात्मा की भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला था।

अथैया ने 2012 में अपना ऑस्कर पुरस्कार एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑर्ट्स एंड साइंसेज को लौटा दिया था ताकि पुरस्कार सुरक्षित रखा जा सके। अकादमी ने अभिनेता सौमित्र चटर्जी को भी याद किया हालांकि उनका जिक्र वीडियो में नहीं किया गया।

Related Post

काशी हिले छपरा हिले...

भोजपुरी गीत : ‘काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला…’ देखें वायरल Video

Posted by - March 25, 2020 0
नई दिल्ली। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर रितेश पांडेय का नया गाना लोगों को सिर चढ़कर बोल रहा…

साहो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, बनी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म

Posted by - August 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रभास और श्रद्धा कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘साहो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।…
अक्षय कुमार

एक्ट्रेस को चुसा हुआ आम न होकर हरा-भरा होना चाहिए ऐसा कहने पर ट्रोल हुए अक्षय

Posted by - October 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। जहां बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में हैं।…