आईपीएल रद्द

अगले आदेश तक आईपीएल रद्द, टूर्नामेंट के लिए आगामी दो माह बेहद जरूरी: सौरभ गांगुली

1061 0

नई दिल्ली। आईपीएल का 13 वां सीजन अगले आदेश तक टाल दिया गया है। यह जानकारी सौरभ गांगुली ने दी है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है और आगे आने वाले 2 महीनों में ये फैसला हो जाएगा कि सीजन 13 का आयोजन किया जाएगा या नहीं।

अब लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही इसे अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है

बता दें कि आईपीएल सीजन 13 की शुरूआत 29 मार्च से होने वाली थी, लेकिन कोरोना संकट के बीच इसे रद्द कर 15 अप्रैल कर दिया गया। अब लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही इसे अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।

Weather Update : इस साल सामान्य रहेगा मानसून, किसानों के लिए अच्छी खबर

सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ाया, वैसे ही इंडियन प्रीमियर लीग को भी फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया

सौरभ ने कहा कि जैसा कि सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ाया, वैसे ही इंडियन प्रीमियर लीग को भी फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। लॉकडाउन बढ़ने और देश के मौजूदा हालात को देखते हुए अब बीसीसीआई के पास आईपीएल को कराने को लेकर बेहद कम ऑप्शन बचे हैं। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ने के साथ बोर्ड के पास यही आखिरी रास्ता बचा था।

किसी ने सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आईपीएल कराने का सुझाव दिया था

रिपोर्ट के अनुसार अगर आईपीएल का आयोजन नहीं होता है तो टूर्नामेंट को 5,000 से 7, 500 करोड़ तक का नुकसान हो सकता है। आईपीएल के आयोजन को लेकर सभी दिग्गजों ने तरह-तरह के सुझाव दिए थे। किसी ने आईपीएल को छोटा करने की बात कही थी, किसी ने सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आईपीएल कराने का सुझाव दिया था।

बता दें कि इससे पहले BCCI ने IPL को 15 अप्रैल तक निलंबित किया था, इस उम्मीद में कि अगर हालात सुधरते हैं तो कोई उपयुक्त विंडो देखकर टूर्नामेंट को आयोजित किया जा सके, लेकिन लॉकडाउन के 3 मई तक बढ़ने से ये सभी संभावनाएं खत्म हो गईं।

Related Post

CRPF

CRPF कांस्टेबल ने परिवार सहित खुद को किया कैद, आठ राउंड की फायरिंग

Posted by - July 11, 2022 0
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर शहर के मंडलनाथ चौराहे के आगे पालड़ी खींचियां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रशिक्षण…
CM Sai expressed grief over the boat accident

ओडिशा में हुए नाव हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख, रेस्क्यू के लिए दिए आवश्यक निर्देश

Posted by - April 20, 2024 0
रायपुर। ओडिशा के झारसागुड़ा में महानदी में नाव पलटने (Boat Capsized) से हुए एक व्यक्ति के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु…
CM

राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले पर सीएम ने की निंदा

Posted by - June 25, 2022 0
नई दिल्ली: वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (Marxist) के महासचिव…
साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री दोबारा टाटा संस का नहीं बन सकेंगे एक्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन

Posted by - January 10, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साइरस मिस्त्री को दोबारा टाटा संस का एक्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन बनाने के एनसीएलएटी के…