Stock market

निवेशकों के छह दिनों में 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक रकम डूबी

1471 0

नई दिल्ली। वैश्विक शेयर बाजार में तेज बिकवाली, कोविड-19 के बढ़ते मामलों और विदेशी फंड में भारी आउटफ्लो से शेयर बाजार में हाहाकार है।  इससे निवेशकों की 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक रकम डूब गई है। इन 6 कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स में करीब 2750 अंक यानी 7 फीसदी गिरावट आई है। गुरुवार को यह 1100 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 36,553 पर बंद हुआ।

शूटिंग छोड़ गोवा से मुंबई रवाना हुईं दीपिका, एनसीबी के सामने पेशी कल

कमजोर बाजार धारणा से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 148.85 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जो 16 सितंबर को 160.08 लाख करोड़ रुपये था। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च अभिमन्यु सोफट ने कहा कि बाजार में और गिरावट आ सकती है। स्कॉटलैंड और ब्रिटेन ने कहा है कि वे लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहे हैं। आशंका है कि कई और देश लॉकडाउन लगा सकते हैं। इससे बाजार के हाथपैर फूले हुए हैं।

शेयर बाजार का हाल

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1114.82 अंक यानी 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 36,553.60 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 326.30 यानी 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 10805.55 पर बंद हुआ। हिंदुस्तान युनिलीवर को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयरों में गिरावट रही। इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक 7 फीसदी गिरावट आई। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एमएंएम, टेक महिंद्रा, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही।

पिछले 6 सत्रों में निफ्टी की 49 कंपनियों के निवेशकों की रकम डूबी है। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और भारती इन्फ्राटेल के शेयरों में क्रमशः 21 फीसदी, 19 फीसदी, 15 फीसदी और 14.20 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी ओर केवल डॉ. रेड्डीज के शेयरों में 9.30 फीसदी की तेजी आई है।

Related Post

Oxygen concentrator and ventilator

भारतीय मूल के तीन भाई-बहनों ने जुटाए 2.80 लाख डालर, भारत भेजेंगे आक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर

Posted by - May 5, 2021 0
वाशिंगटन। भारत में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रामण के बीच विश्व के विभिन्न देशों से मिलने वाली मदद लगातार जारी है।…
Uttarakhand implemented Yoga policy

उत्तराखंड ने देश के इतिहास में जोड़ा नया अध्याय, योग नीति लागू करने वाला बना पहला राज्य

Posted by - September 19, 2025 0
ऋषिकेश: आध्यात्म, योग और ध्यान की धरती उत्तराखंड (Uttarakhand) ने देश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।…
CM Mamta

बंगाल चुनाव : ममता बनर्जी का नंदीग्राम में रोड शो,”जय श्रीराम” के लगे नारे

Posted by - March 30, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज नंदीग्राम के बागबेड़ा में विशाल रोड शो कर रही…
Governor Gurmeet

राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज से की भेंट, ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर की चर्चा

Posted by - July 11, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet ) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण…