International Yoga Day

International Yoga Day- मोटापे को कम करने के लिए करें ये योग आसन

1476 0

नई दिल्ली। International Yoga Day की देश व विदेश में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसी क्रम में हम योग के कुछ आसान मोटापा कम करने के बारे में बताने जा रहे हैं। आज की जीवनशैली में मोटापे की समस्या बहुत ही सामान्य हो गई। इसका कारण है हमारा आहार और दिनचर्या है, लेकिन अगर सब हथकंडे अपनाने के बावजूद भी आप अपने मोटापे से छुटकारा नहीं पा सके हैं तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

International Yoga Day 21 June से पहले हम योग के कुछ ऐसे आसनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको न तो अब हजारों रूपये खर्च कर ​जिम जाने की जरूरत हैं न ही भूखा रह कर खुद को कष्ट देने की। इन योग आसनों को आप अपने घर में ही कर सकते हैं और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा समय भी देने की जरूरत नहीं है।

तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से योग आसन हैं-

पहला गोमुख आसन

अपने पैरों को फैला कर फर्श पर बैठें। अब अपने बाएं घुटने को मोड़ कर अपने बाएं कुल्हे के नीचे ले जाएं। अब अपने दाहिने पैर को मोड़ें और इसे बाई जांघ के ऊपर रख दें। दोनों पैरों के घुटने को एक दूसरे के पास रखें। अब अपने बाएं हाथ को पीछे की तरफ ले जाएं और अपनी कमर के बीच में रखें। अब दाएं हाथ को उठा कर कंधे के पीछे नीचे की तरफ ले जाएं। इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे से लॉक करने की कोशिश करें। 30 सेकेण्ड के लिए इसी पॉज में रहें।

दूसरा वज्रासान

एक चटाई पर बैठ जाएं। अपने दोनों पैरों को ऐड़ियों पर बैठ जाएं। अपने हाथों को आराम की मुद्रा में अपने घुटनों पर रख दें। अब किसी भी ऐसी चीज पर अपना ध्यान लगाने की कोशिश करें जो हिल ना रही हो। अपनी सांस पर भी ध्यान दें। 20 से 25 सेकेण्ड तक इस पोज में रहें।

अंतिम चक्की चला आसन

एक चटाई पर बैठ जाएं। अब अपनी पैरों को जितना ज्यादा हो सके खोलें। अब अपने हाथों को कंधे की जितनी ऊंचाई में आगे की तरफ बढ़ाएं और अपने दोनों हाथ की उंगलियांं को एक साथ मिला दें। एक गहरी सांस के साथ खुद को एक काल्पनिक घेरे में हैं ऐसा सोचें। एक दिशा में 10 बार इसे घुमाएं और अब दूसरी दिशा में भी।

Related Post

शिवपाल की पार्टी ने भी जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, मुलायम की फोटो नही

Posted by - April 5, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी के अध्यक्ष…
यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 62, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Posted by - March 11, 2020 0
नई दिल्ली। इस कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में भी बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से…
लॉकडाउन में भूखे लोगों के भोजन की व्यवस्था

लॉकडाउन में भूखे लोगों के भोजन की व्यवस्था करना सबसे बड़ी सेवा : उमाशंकर यादव

Posted by - March 31, 2020 0
लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश प्रभारी व समाजसेवी उमाशंकर यादव ने मंगलवार को कोरोनावायरस जैसी बीमारी से उत्पन्न…