PM Modi

International Yoga Day 2022: मैसूर पैलेस मैदान में पीएम मोदी ने किया योग

602 0

नई दिल्ली: दुनिया भर में आज (21 जून) को 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारत की जनता को इसे सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कर्नाटक के मैसूर के पैलेस ग्राउंड में सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब 15000 लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ योग अभ्यास किया।

योग शुरू करने से पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग की यह अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।

मैसूर पैलेस मैदान में सुबह 7 से 7:45 के बीच योग किया गया, जिसमें 1,200 बच्चों सहित 15,000 लोग पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद रहे। 45 मिनट में 19 आसनों का योग किया गया। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे हैं।विभिन्न आयोजनों के दौरान योग सत्र में दुनिया भर के लगभग 250 मिलियन लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। 2014 में प्रधान मंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में वर्ष में एक दिन को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव रखा था जिसे स्वीकार कर लिया गया था।

नशे में धुत महिला ने सड़क पर किया तमाशा, पुलिस को मारी लात और फिर…

तब से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त है। पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस आयोजन को भारत की आजादी के 75वें वर्ष के साथ जोड़ते हुए, केंद्र के 75 मंत्री देश के 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर भी योग कर रहे हैं।

अग्निपथ पर सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग : सीएम योगी

Related Post

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…
AK Sharma

टोल फ्री 1533 और डीसीसीसी से मॉनीटरिंग कर शिकायतों का त्वरित समाधान करायें: एके शर्मा

Posted by - June 18, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि वैश्विक नगरीय व्यवस्थापन…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की देखभाल करेंगे एम्स और आर्मी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर

Posted by - November 28, 2024 0
प्रयागराज : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए इस बार विशेष इंतजाम…
CM Yogi

सीएम योगी ने हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ का किया शुभारंभ

Posted by - April 18, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र…
AK Sharma

विपरीत मौसम में भी बेहतर विद्युत आपूर्ति होती रहे इसके लिए सभी कार्मिक कार्यरत: एके शर्मा

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों…