मैं दूंगी निर्भया के दोषियों को फांसी

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह बोलीं- मैं दूंगी निर्भया के दोषियों को फांसी

954 0

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खून से खत लिखा है। इस खत में उन्होंने निर्भया के दोषियों को किसी महिला से फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है। उन्होंने गृह मंत्री से मांग की है कि चारों दोषियों को मुझसे फांसी दिलवाए जाने की अनुमति दी जाए।

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म कांड में के चारों दोषियों को एक महिला से ही फांसी की सजा दिलानी चाहिए

निशानेबाज वर्तिका  ने पत्र में लिखा है कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म कांड में के चारों दोषियों को एक महिला से ही फांसी की सजा दिलानी चाहिए। वर्तिका सिंह ने पत्र में लिखा है कि निर्भया मामले के दोषियों को फांसी मेरे द्वारा दी जानी चाहिए। इससे पूरे देश में एक संदेश जाएगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं चाहती हूं कि महिला कलाकार और सांसद मेरा समर्थन करें। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इससे समाज में बदलाव आएगा।

अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह अक्सर विवादों को लेकर रहती हैं चर्चा में 

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इससे पहले अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने उनके खिलाफ हमला करने का केस दर्ज कराया, जिसके बाद वर्तिका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद वर्तिका को पुलिस ने रिहा कर दिया था। इस मामले को लेकर वर्तिका सिंह ने क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए न्यायालय की शरण ली थी, जिसके बाद कोर्ट ने इकबाल अंसारी के खिलाफ थाना राम जन्मभूमि में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में सितारों का संगम, गंगा पंडाल में जलवा बिखेरेंगे शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम और श्रेया घोषाल

Posted by - December 3, 2024 0
प्रयागराज । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में सिर्फ देश और विदेश के श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में…
Sanjeeev baliyan

मस्जिदों से एलान कराकर मेरे खिलाफ जुटाई गई भीड़: संजीव बालियान

Posted by - February 23, 2021 0
मुज़फ्फरनगर । जिले के बुढ़ाना विधानसभा इलाके के गांव सौरम में रविवार दोपहर संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) और रालोद समर्थकों…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - October 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती…
Mission Niramaya:

नर्सिंग व पैरामेडिकल सेक्टर के कायाकल्प को शुरू हुआ मिशन निरामयाः

Posted by - October 8, 2022 0
  लखनऊ। स्वास्थ्य और चिकित्सा तंत्र के कायाकल्प के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अब नर्सिंग और पैरामेडिकल…