International Gita Mahotsav

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा

213 0

हरियाणा: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) को भव्य रूप से मनाया जाएगा। 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 2016 से हरियाणा सरकार ने गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है, तब से हरियाणा का नाम देश-विदेश में विख्यात हुआ है।

हर वर्ष किसी न किसी देश में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) का आयोजन किया जाता है। सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की और निर्देश दिए।

तंजानिया होगा पार्टनर देश

सीएम के नेतृत्व में हुई बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) में अफ्रीकी देश तंजानियां को पार्टनर देश तथा ओडिशा को पार्टनर राज्य बनाया जाएगा। सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि समारोह के दौरान शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इस कार्य में कुरुक्षेत्र जिला के सामाजिक, धार्मिक संस्थानों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए। शहर में दिव्य कुरुक्षेत्र नाम से स्वच्छता का एक विशेष अभियान चलाया जाए, जिसमें वह स्वयं भी हिस्सा लेंगे।

मुख्य कार्यक्रम 5 से 11 दिसंबर तक होंगे

बैठक में सीएम को अवगत कराया कि इस वर्ष गीता जयंती (International Gita Mahotsav) का महापर्व 11 दिसंबर को होगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर गीता महोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालयों पर 9 नवंबर से 11 दिसंबर तक होंगे। कार्यक्रम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लोकप्रिय बनाने की पहल की गई है।

सूचना, लोकसपंर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा यू-ट्यूब चैनल पर गीता में मेरा पसंदीदा श्लोक (माई फेवरेट श्लोक इन गीता) थीम से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए सबसे अधिक लाइक किए जाने वाले वीडियो को महोत्सव के समापन समारोह पर एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Related Post

अभिमन्यु मिथुन

अभिमन्यु मिथुन की हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए पांच विकेट, रचा ‘महाइतिहास’

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019 के पहले सेमीफाइनल कर्नाटक और हरियाणा की टीम के बीच शुक्रवार को महाइतिहास…
राहुल गांधी

राहुल गांधी के करीबी जाएगें राज्यसभा, जानें- सिंधिया के अलावा कौन-कौन हैं रेस में?

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के भीतर टीम राहुल गांधी और बुजुर्ग नेताओं के बीच खेमे बंटी हुए है। यह समस्या…
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए किया रवाना

Posted by - October 14, 2025 0
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक…
प्याज की कीमतें

प्याज की कीमतें नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास कर रही है सरकार : राम विलास पासवान

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्‍ली। देश में प्‍याज की बढ़ी कीमतों ने जहां आम आदमी के ‘आंसू’ निकाल रखे हैं। वहीं प्‍याज को…