अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : कुरुक्षेत्र में 18 हजार बच्चों ने किया गीता सामूहिक पाठ

1576 0

कुरुक्षेत्र। रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मार्गशीर्ष की शुक्ल एकादशी को पूरे विश्व में गीता वाणी गूंजायमान हुई। थीम पार्क में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर वैश्विक गीता पाठ में 18 हजार बच्चों ने सामूहिक गीता वाणी का उच्चारण किया। मंत्रोच्चारण व शंखनाद के बीच गीतावाणी की शुरुआत हुई।

थीम पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चों ने गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का वैश्विक गीता पाठ किया

थीम पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चों ने गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का वैश्विक गीता पाठ किया। यही नहीं थीम पार्क के साथ पूरे विश्व में भारतीय समय के अनुसार वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया। विदेशों में लंदन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मॉरिशस, नेपाल, श्रीलंका सहित अन्य देशों में गीता पाठ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड लंदन तथा वैश्विक गीता पाठ से अंकित मेडल पहने हुए थे।

गीता एक धर्मग्रंथ ही नहीं अपितु यह ग्रंथ जीवन जीने की एक शैली और इसके उपदेश साश्वत और अमर हैं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता श्लोकों की तरंगों से पूरी मानव जाति का कल्याण होगा। गीता एक धर्मग्रंथ ही नहीं अपितु यह ग्रंथ जीवन जीने की एक शैली और इसके उपदेश साश्वत और अमर हैं, जो पूरे विश्व को ज्ञान का संदेश दे रहे हैं। उतराखंड की राज्यपाल बेबी रानी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरा पवित्र ग्रंथ गीता की जननी है। इस भूमि पर दिये गये गीता उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। राज्य सरकार की तरफ से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया गया है और मॉरिशिस और लंदन में इस महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड को सहभागी राज्य के रूप में देखना सौभाग्य का विषय है।

रानी मुखर्जी ने किया खुलासा,असली महिला पुलिस पर आधारित है’मर्दानी’

देवभूमि उतराखंड और उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र का संगम अनुकरणीय

देवभूमि उतराखंड और उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र का संगम अनुकरणीय है। इस अवसर पर 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा एक साथ सामूहिक गीता पाठ करके पूरे विश्व को अनूठा संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता हिन्दू सभ्यता के लिए ही नहीं, पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणादायक है। आज 45 देशों के 100 विद्यार्थी हिन्दी और संस्कृत का ज्ञान लेने के लिए उत्तराखंड में पहुंचे हैं। यह विद्यार्थी गीता का ज्ञान लेकर अपने-अपने देश में जाकर ग्रंथ गीता के उपदेशों के प्रचार-प्रसार करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, स्वामी ज्ञानानंद महारज, महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक कमल गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी व उपायुक्त डाॅ. एसएस फुलिया ने गीता पूजन किया।

Related Post

परिवार के साथ जलाएंगें दीपक

रामायण शो की ‘सीता ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन, बोलीं- ‘ परिवार के साथ जलाएंगें दीपक’

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों…
President Murmu

राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया

Posted by - November 9, 2023 0
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में…

ना हमारे चेहरे ज़रूरी हैं, ना हमारे नाम, बस ये ज़रूरी है कि हम जन प्रतिनिधि है- राहुल ने किया ट्वीट

Posted by - August 3, 2021 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार…