Mission Indradhanush

बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शुरू हुआ सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0

475 0

लखनऊ । गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पांच वर्ष तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए ‘सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0’ अभियान (Mission Indradhanush 5.0) का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी जनपदों के शहरी और ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। विगत वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं टीकाकरण के स्तर में लगातार व्यापक सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभागों, एनजीओ, प्रबुद्धजनों, धर्मगुरुओं और अभिभावकों से ‘सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0’ अभियान (Mission Indradhanush 5.0) को सफल बनाने की अपनी की है। उन्होंने कहा है कि बच्चों के शत-प्रतिशत पूर्ण प्रतिरक्षण के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। टीकाकरण से वंचित बच्चों और महिलाओं को प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से ‘सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0’ (Mission Indradhanush 5.0) का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित, अत्यन्त प्रभावी एवं गर्भवती महिलाओं व बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला है, इसलिए इसे अपनाने की आवश्यकता है।

इन 12 बीमारियों से प्रतिरक्षित करेगा टीकाकरण

बता दें कि ‘सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0’ अभियान (Mission Indradhanush 5.0) तीन चरणों में चलाया जा रहा है। प्रथम चरण बीते 7 से 12 अगस्त को संपन्न हो चुका है। वहीं दूसरा चरण 11 से 16 सितम्बर तथा तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं तथा पांच वर्ष तक के बच्चों को 12 विभिन्न जानलेवा बीमारियों यथा तपेदिक, गलघोंटू, टिटनेस, काली-खांसी, इन्फ्लूएंजा, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार (जापानी इन्सेफेलाइटिस), निमोनिया, पोलियो एवं रोटा वायरस जनित डायरिया से बचाव के लिए पूरी तरह से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

25 गायों की डेयरी की स्थापना पर 50 प्रतिशत अनुदान देगी योगी सरकार

प्रत्येक बच्चे को सभी टीकों की सभी खुराके सही समय पर दी जानी आवश्यक हैं। मीजिल्स, रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों के दिसम्बर, 2023 तक उन्मूलन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण को मिशन मोड में पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

सभी के सहयोग से बनेगा जन आन्दोलन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए चलाये जाने वाले लाभकारी ‘सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0’ अभियान (Mission Indradhanush 5.0) की सफलता के लिए पूर्ण मनोयोग से सहयोग प्रदान करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है कि अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता से इसे जन आन्दोलन का स्वरूप प्रदान करें।

इसके अलावा शासकीय विभागों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, स्वैच्छिक संगठनों, प्रबुद्धजन, धर्मगुरुओं एवं युवाओं द्वारा माता-पिता तथा अभिभावकों को पूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित किये जाने के लिए भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी के सहयोग से ‘सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0’ (Mission Indradhanush 5.0) का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षित करते हुए सुरक्षित किया जा सकेगा।

Related Post

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…
UPITS

UPITS 2025: नई उद्योग प्रोत्साहन योजनाएं, एमएसएमई वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम हो सकते हैं लॉन्च

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 में प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक…
CM Yogi inspected the Bio CNG plant

स्वच्छ प्रयागराज- सुव्यवस्थित महाकुम्भ की परिकल्पना को साकार करेगा बायो सीएनजी प्लांट: मुख्यमंत्री

Posted by - December 31, 2024 0
प्रयागराज: स्वच्छ और सुव्यवस्थित महाकुम्भ की परिकल्पना के साथ नैनी में प्रदेश का पहला एमएसडब्ल्यू बायो सीएनजी प्लांट (Bio CNG…
Atal Residential School

89 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न परीक्षा, 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Posted by - March 9, 2026 0
लखनऊ : श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अटल आवासीय विद्यालय…