विद्युत चोरी रोकने के साथ कटौती कम करने के दिए निर्देश: S. S. Sandhu

541 0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड एवं उरेडा की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने उद्योग एवं आमजन की समस्याओं को देखते हुए यूपीसीएल (UPCL) को कम से कम विद्युत कटौती करते हुए विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी रोकने के साथ ही लाइन लॉस आदि को लगातार कम करने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने पेड़ों की लॉपिंग के लिए यूपीसीएल और वन विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि आंधी-तूफान जैसी परिस्थितियों में विद्युत लाइनें न टूटें और विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में सोर्स ऑफ एनर्जी बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यूजेवीएनएल को सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भी काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन और भारत सरकार के स्तर पर लंबित सभी मामलों को शीघ्रता से निस्तारित किया जाए।

मुख्य सचिव ने पिटकुल को उनके सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में फॉरेस्ट क्लियरेंस आदि के सम्बन्ध में वन विभाग के साथ संयुक्त बैठक कर प्रकरणों को निस्तारित करते हुए प्रोजेक्ट्स को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उरेडा को भी सोलर एनर्जी का उत्पादन बढ़ाए जाने हेतु अध्ययन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उन राज्यों, जिन्होंने सोलर एनर्जी के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है, द्वारा किए गए कार्यों और नवोन्मेषी सुझावों का भी अध्ययन कर राज्य में अपनाए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, तीनों निगमों के प्रबन्ध निदेशक सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: विभिन्न राजकीय विद्यालयों में किए गए आधुनिकरण का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुद्धोवाला में किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण

Posted by - May 13, 2022 0
सुद्धोवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सुद्धोवाला स्थित आई.आर.बी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं…
CM Dhami participated in the Tiranga Shaurya Yatra

पाकिस्तान को संदेश दे दिया गया है कि अब आतंक सहा नहीं जाएगा: सीएम धामी

Posted by - May 16, 2025 0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को जनपद चंपावत के टनकपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में…
Draupadi Murmu

जनता के प्रति उत्तरदायित्व ही संसदीय प्रणाली की शक्ति: राष्ट्रपति

Posted by - November 3, 2025 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर आयोजित, उत्तराखंड विधानसभा के विशेष…
CM Dhami took the blessings of Baba Kedarnath

सीएम धामी ने लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद, , श्रद्धालुओं को परोसा भंडारा

Posted by - May 2, 2025 0
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट आज सुबह 7:00 बजे पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ…