Delegation of 16th Finance Commission welcomed at Raj Bhavan

राजभवन में 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

233 0

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में उत्तराखंड भ्रमण पर आए 16वें वित्त आयोग (Finance Commission) के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

16वें वित्त आयोग (Finance Commission) का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर है। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जिसमें यहां की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

Related Post

illegal mining

अवैध खनन पर सख्ती से उत्तराखंड में खनन राजस्व चार गुना बढ़ा

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : खनन (Mining) गतिविधियों को लेकर सामान्य तौर पर लोगों में नकारात्मक अवधारणा रहती है। लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन, लोक कल्याण की कामना की

Posted by - April 17, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर बुधवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की।…