इंशाअल्लाह…पूरी कोशिश करेंगे कि योगी फिर सीएम न बनें- बोले AIMIM नेता ओवैसी

633 0

साल 2022 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव समाज पार्टी भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। इस बीच ओवैसी का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा, ओवैसी योगी को दोबारा सीएम न बनने देने की चुनौती दे रहे हैं।

ओवैसी ने भाषण में कहा- इंशाअल्लाह दोबारा योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। कोशिश यही है कि दोबारा भाजपा की सरकार न बने। ओवैसी के इस बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- ओवैसी कांग्रेस पर मेहरबानी करें, भाजपा पर नहीं, जनता जानती है कि किसकी सरकार चाहिए।

मोहसिन रजा ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि आज देश मे अखंड भारत की सरकार है, जो देश को बांटने की बात करेगा उसे हमारी एजेंसियां खंड खंड करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि आज उतर प्रदेश में अभी योगी आदित्यनाथ की सरकार है और आगे भी योगी सरकार ही बनेगी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने शुक्रवार रात जिले के रसड़ा स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी यहां के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

Related Post

modi yogi with ayodhya

PM मोदी देखेंगे अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट, CM योगी करेंगे पेश

Posted by - February 27, 2021 0
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मंदिर निर्माण के साथ इस आध्यात्मिक नगरी के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बनाए…
CM Yogi

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित हो वेटरिनरी कॉलेज, इंटरनेशनल स्टेडियम और कान्हा गोशाला : मुख्यमंत्री

Posted by - December 3, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ताल नदोर में बन रहे वेटरिनरी कॉलेज (पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय)…