आम जनता पर महंगाई की मार! सब्जियों के बढ़े दामों ने बिगाड़ा किचन का बजट

785 0

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में सब्जियों के दामों में उछाल आया है। सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी होने से घर का बजट बिगड़ गया है। साथ ही, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर सब्जी-भाजी पर भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली एनसीआर स्थित गाजीपुर मंडी में भी सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर हैं। वहीं इसका एक कारण बारिश के चलते फंसलों का प्रभावित होना और कम आपूर्ति भी माना जा रहा है।

वहीं, इस मामले में एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि, ईंधन की कीमतों में हो रही वृद्धि का असर सब्जीयों की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं बारिश से भी सब्जियों की कीमतें प्रभावित हुई हैं। बाजार में मांग की तुलना में आपूर्ति कम है. उन्होंने बताया, यहां मंडी में प्याज की कीमत 40-48 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। जबकि, आलम ये है कि प्याज और टमाटर मंडी में 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है।

भारत के कई राज्यों में बारिश के कारण मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है। सब्जियों की आपूर्ति कम होने से से प्याज, टमाटर, पत्तेदार सब्जियां, आलू के दाम में भारी उछाल आया है। अगर साग की बात की जाए तो दिल्ली के विभिन्न मार्केट में बथुआ की भाजी 300 रुपये किलो तक बिक रही है जबकी पालक 50 से 70 रुपये किलो बिक रही है। वहीं मैथी की भाजी 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। वहीं जानकारों के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा हुआ है। इसके चलते सब्जियों के दामों में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है।

साथ ही, ओखला मंडी में एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि, परिवहन और टोल शुल्क में वृद्धि के कारण भी सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया, हम 200-400 रुपये प्रति ‘ढाड़ी’ (5 किलो) के बीच भुगतान कर रहे हैं। पत्तेदार सब्जियों, टमाटर, प्याज, आलू के दाम भी बढ़ गए हैं।

Related Post

Kinnar with cm Uttarakhand

मुख्यमंत्री तीरथ के घर पहुंचीं किन्नर अखाड़ा प्रमुख, सपरिवार मुख्यमंत्री ने किया सत्कार

Posted by - March 17, 2021 0
देहरादून। कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े को जो जगह मिली है उसमें व्यवस्थाएं सही न होने की वजह से किन्नर…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने चेन्नई रोड शो में किया प्रतिभाग

Posted by - October 26, 2023 0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो…
cm yogi

किसानों के परिश्रम का परिणाम ही है कि विकास दर नौ फीसदी तक पहुंची: सीएम योगी

Posted by - December 23, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) ने अन्नदाता किसानों का जीवन…