mukesh ambani

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी बने दादा, उनके घर गूंजी किलकारी

1881 0

मुंबई। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (mukesh ambani) के घर किलकारी गूंजी है। अब मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। नौ मार्च 2019 को उनकी शादी हुई थी, जिसके जश्न की चर्चा देश-दुनिया में हुई थी।

सुरक्षा और प्रभाव की चिंता छोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगी किरन मजूमदार शॉ

अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी (mukesh ambani) को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए आगमन ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।

 

आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

रिलायंस ने पिछले साल खरीदी टॉय चेन

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने पिछले साल करीब 620 करोड़ रुपये में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अंबानी अपने आने वाले ‘नए मेहमान’ के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।

Related Post

Mohammad Zubair

मोहम्मद जुबैर को किया गिरफ्तार, पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सौंपने से किया इनकार

Posted by - June 28, 2022 0
नई दिल्ली: फैक्ट चेकर व ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Mohammad Zubair) को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में…
National Family Health Survey-5

राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 के बाद अब नीति आयोग की डेल्‍टा रैंकिंग में यूपी प्रथम

Posted by - December 28, 2021 0
स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार के मामले में उत्‍तर प्रदेश रोजाना कीर्तिमान हासिल कर रहा है। राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 (National…
PM Modi

PM मोदी ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, कहा- “कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनका आशीर्वाद मिलता रहे”

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद मांगते हुए उम्मीद जताई कि इससे…