इंदिरानगर पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा

इंदिरानगर पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा

804 0
 इंदिरानगर पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय थाना इलाके से बाइक चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को उप निरीक्षक राजेश कुमार गौतम की अगुवाई वाली टीम ने एक संदिग्ध को रुकने के इशारे किए तो वह भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस का शक और गहरा गया तो दौड़ा कर दबोच लिया गया। आरोपी की शिनाख्त सीतापुर जनपद के थानगांव भट्ट पुरवा निवासी कादर खान के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि बरामद बाइक चोरी की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आरोपी स्थानीय थाना इलाके के झुग्गी झोपड़ी में रहता था। साथ ही वह अपराधिक कृत्य में मशगूल था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है।

Related Post

Om Birla

देश की सभी विधानसभाएं डिजिटल और पेपरलेस हो चुकी हैं : ओम बिरला

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक विधानसभा परिसर में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ।…
CM Yogi

जनपद स्तर पर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम योगी

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने यहां आए हर फरियादी से स्वयं मुलाकात…
बीजेपी

बीजेपी ने 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे, झांसी से अनुराग शर्मा का नाम

Posted by - April 6, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शनिवार को अपने 24 उम्मीदवारों को मैदान में…