foreign exchange reserves

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आठ सप्ताह बाद आई गिरावट

1752 0

मुंबई । देश के विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) में लगातार आठ सप्ताह की बढ़त के बाद 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में गिरावट दर्ज की गयी है। यह 46.90 करोड़ डॉलर घटकर 574.82 अरब डॉलर पर आ गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक के तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में लगातार आठवें सप्ताह तेजी दर्ज की गई थी। जिसके बाद विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 575.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

अनन्या पांडेय ने जिम जाना किया बंद, जानें क्या है वजह?

केंद्रीय बैंक ने  बताया कि 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 35.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 533.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार हालांकि 82.20 करोड़ डॉलर की तेज गिरावट के साथ 35.19 अरब डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर घटकर 4.68 अरब डॉलर हो गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Related Post

एनआरसी

किसी भी कीमत पर छत्तीसगढ़ में नहीं लागू होने देंगे एनआरसी : भूपेश बघेल

Posted by - December 17, 2019 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के एक साल के पूरे होने पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री दोबारा नहीं संभालना चाहते हैं टाटा की कमान

Posted by - December 24, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधिक अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) का फैसला अपने पक्ष में आने के बाद भी अब साइरस मिस्त्री…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

Posted by - February 26, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर…

पुलिस वालों ने की थी तिहाड़ के भीतर अंकित गुर्जर की हत्या! डिप्टी जेलर के खिलाफ केस दर्ज

Posted by - August 10, 2021 0
दिल्ली के तिहाड़ जेल में पिछले दिनों मारे गए गैंगस्टर अंकित गुर्जर के मामले में आखिरकार पुलिस को आरोपी मानते…