foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 560 अरब डॉलर के पार

1311 0

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 18.3 करोड़ डॉलर बढ़ा। इसके साथ ही यह बढ़कर 560.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि यह लगातार पांचवां सप्ताह है, जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढोत्तरी दर्ज की गई है।

रिजर्व बैंक के तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने पहली महिला अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन रचा इतिहास

केंद्रीय बैंक ने बताया कि 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 81.5 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 518.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसके सभी घटकों में गिरावट रही है। स्वर्ण भंडार 60 करोड़ डॉलर घटकर 36.25 अरब डॉलर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पास आरक्षित निधि 2.5 करोड़ डॉलर उतरकर 4.63 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.48 अरब डॉलर पर आ गया।

Related Post

सोनिया गांधी

सोनिया की PM मोदी को चिट्ठी- एक वैक्सीन के 3 दाम कैसे? संकट के वक्त मुनाफाखोरी को बढ़ावा दे रहा केंद्र

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) ने कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  को…
Patanjali

पतंजलि ने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, उत्तराखंड सरकार ने इनके निर्माण लाइसेंस किए थे सस्पेंड

Posted by - July 9, 2024 0
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट…
CM Vishnu Dev Sai

तहव्वुर राणा को लेकर CM साय ने कहा, ये बड़ी जीत है, ये खुशी का दिन है

Posted by - April 10, 2025 0
रायपुर। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री…
PM Modi

पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद आज जाएंगे बिहार

Posted by - July 12, 2022 0
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज मंगलवार शाम को ऐतिहासिक दौरे पर बिहार की राजधानी पटना जाएंगे। साल 2019…