foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 579 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

1745 0

मुंबई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ( foreign exchange reserves) बीते चार  दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 579.35 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है । इससे पहले 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 46.9 करोड़ डॉलर घटकर 574.82 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक के तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार चार दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.93 अरब डॉलर बढ़कर 537.39 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 53.5 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 35.73 अरब डॉलर पर रहा।

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.73 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.51 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

 

Related Post

Yogi government's police destroyed the criminals

योगी सरकार की पुलिस ने अपराधियों को किया नेस्तनाबूद, मुठभेड़ में 9 हजार से अधिक अपराधियों को लगी पैर में गोली

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था देश ही नहीं विदेशों में भी सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
AK Sharma

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

Posted by - May 5, 2026 0
लखनऊ: नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, मऊ में आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन …
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दावा, सातों सीटों पर जीतेगी भाजपा

Posted by - November 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की समाप्ति के बाद बुधवार शाम को मतदान के…