foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 517.63 अरब डॉलर नये रिकॉर्ड स्तर पर

1168 0

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर बढ़कर 517.63 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 3.11 अरब डॉलर बढ़कर 516.36 अरब डॉलर रहा था।

सोनू सूद बोले- बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखना है तो कलेजा लोहे का रखना

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.24 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। सप्ताहांत पर यह 476.88 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 1.30 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.74 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.56 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Related Post

Justice Mohan Shantanagoudar

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मोहन शांतनगौदर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Posted by - April 25, 2021 0
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मोहन शांतनगौदर (Justice Mohan Shantanagoudar) का शनिवार देर रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल…
yogi cabinet

महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 1 करोड़ तक की संपत्ति पर मिलेगी स्टाम्प शुल्क में छूट

Posted by - July 22, 2025 0
लखनऊ। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब…
CM Yogi held a review meeting of the Housing Department

भी नगरों के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान मई माह के अंत तक अनुमोदित कराए जाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - May 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विकास प्राधिकरणों में लंबित भवन मानचित्रों के प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश दिए…