भारतीय महिलाएँ हर क्षेत्र में लहरा रही अपना परचम, उनमे शामिल इनका नाम  

1072 0

लखनऊ डेस्क। भारतीय महिलाओं के निरंतर प्रयास का ही परिणाम है कि आज भारतीय महिलाएँ हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। प्राचीन काल से लेकर आज तक भारतीय महिलाओं की स्थिति में कई परिवर्तन हुए। ऐसी ही कुछ महिलाओं के विषय में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-

1-इंदिरा गांधी: पं जवाहर लाल नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। जो जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। फिर जनवरी 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर 1984 को बेअंत सिंह और सतवंत सिंह नाम के इनके रक्षकों ने इन्हें गोली मार दी।

2-कल्पना चावला: चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को करनाल हरियाणा में हुआ था। उनके पिता उन्हें शिक्षक या चिकित्सक बनाना चाहते थे किंतु कल्पना चावला बचपन से ही अंतरिक्ष की सैर करने का स्वप्न देखती थीं। वह मार्च 1995 में नासा के अंतरिक्ष यात्री सूची में शामिल हुईं और 19 नवंबर 1997 को अंतरिक्ष शटल कोलंबिया की अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली यह दूसरी भारतीय थीं।

3-पंडित रमाबाई: 23 अप्रैल 1858 को संस्कृत विद्वान अनंत डोगरे के यहाँ रमाबाई का जन्म हुआ। वह एक कवयित्री होने के साथ भारतीय महिलाओं के उत्थान की समर्थक थीं। उन्होंने ब्राह्मण होने के बावजूद गैर जाति में विवाह किया। इन्होंने आर्य महिला सभा की स्थापना की। वह एक समाज सुधारक थीं, जिन्होंने बाद में ईसाई धर्म अपना लिया।

4 -बेगम अख्तर: 7 अक्टूबर 1914 को जन्मी अख्तरी बाई फैजाबादी अपने समय की प्रसिद्ध ठुमरी व दादरा गायिका थीं। जो बाद में बेगम अख्तरी के नाम से प्रसिद्ध हुईं। इन्हें मल्लिका-ए-गजल भी कहा जाता था। इन्हें भारत सरकार की ओर से ‘पद्मश्री’ तथा मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने किए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम पहुंचे और आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि…
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

बीजेपी ने भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले को बनाया लोकसभा प्रत्याशी

Posted by - April 24, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल लोकसभा सीट की चर्चित उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर, कांग्रेस के कद्दावर नेता द‍िग्विजय स‍िंह के मुकाबले…