भारतीय रेलवे: दिवाली और छठ पूजा के लिए चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें

1427 0

राष्ट्रीय डेस्क.    भारतीय रेलवे ने कोरोना काल के बीच फेस्टिव सीजन में लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की बात कही है. हर साल देखा जाता है कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान लाखों की संख्या में लोग ट्रेनों से यात्रा करते हैं और हर साल त्‍योहारों पर मारामारी मचती है. इसलिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए 400 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.

अब WhatsApp के जरिये भी कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर, जाने कैसे

रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में उत्‍तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्‍ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली ट्रेनें मुख्‍य हैं। दिवाली और छठ पूजा पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को लेकर रेलवे की तरफ से एक नोटिस जारी की गई है। कोविड-19 से जुड़ी सभी सावधानियों के बीच इन ट्रेनों में सफर के लिए आपको पहले ही रिजर्वेशन कराना पड़ेगा। साथ ही अब यात्रियों को अचानक ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए पहले की तुलना में ज्यादा समय मिलेगा यानी अब ट्रेन के स्टेशन से निकलने से पहले यात्री 30 मिनट तक टिकट बुकिंग कर सकेंगे।

बताया गया है कि इन स्पेशल ट्रेनों पर विशेष ट्रेनों वाला किराया ही लागू होगा। इन ट्रेनों का किराया मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में 10-30 प्रतिशत तक अधिक रहने की उम्मीद है। अधिकारियों ने साफ किया है कि ये त्योहार विशेष ट्रेनें 30 नवंबर तक ही चलाई जाएंगी।

कोरोना को देखते हुए भी रेलवे ने कई दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन अनिवार्य किया गया है। यात्रियों को सफर के दौरान स्‍टेशन, ट्रेन में मास्‍क लगाए रखना अनिवार्य है। इसके अलावा सोशल डिस्‍टेंसिंग और सैनिटाइजेशन जैसी अन्‍य सावधानियों का पालन भी करना होगा।

 

Related Post

CM Yogi

पीएम मोदी को वाराणसी में मिले मत इतने ज्यादा हों कि पूरा देश गर्व करे: सीएम योगी

Posted by - April 3, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में वाराणसी लोकसभा चुनाव संचालन समिति की…

LIC के निजीकरण को मोदी सरकार ने दिखाई हरी झंडी, पैसा जुटाना सरकार का लक्ष्य

Posted by - July 13, 2021 0
कोरोना संकट और खराब अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के विनिवेश को…
CM Dhami

सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा

Posted by - August 17, 2024 0
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे शनिवार को क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
CM Dhami paid tribute to Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

डॉ. राधाकृष्णन का जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा: सीएम धामी

Posted by - September 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन…