कोरोनावायरस से बचाव

कोरोनावायरस से बचाव के लिए भारतीय रेलवे ने चलाया सघन अभियान

1127 0

नई दिल्ली । भारतीय रेल ने कोरोना विषाणु के फैलाव को राेकने के लिए देशभर में अभूतपूर्व एवं सघन अभियान छेड़ दिया है। स्टेशन परिसरों और गाड़ियों की सूक्ष्मता से सफाई की जा रही है और वातानुकूलित कोचों में पर्दे एवं कंबलों को हटाया जा रहा है।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ये अभियान मंडल एवं जोन के स्तर पर जा रहे हैं चलाये

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ये अभियान मंडल एवं जोन के स्तर पर चलाये जा रहे हैं। कुछ ज़ोनों में यार्डों में गाड़ियों के प्रत्येक कोच की सूक्ष्मता से सफाई की जा रही है। सीटों और खिड़की के शीशों के कोनों की शौचालय एवं शौचालय में लगे नलों, कोचों के प्रवेश द्वार पर लगे हैंडलों की रसायनों से सूक्ष्मता से साफ करके कीटाणु मुक्त किया जा रहा है।

कोराेनावायरस के 23 नए मामले, अब तक कुल 107 मामलों की पुष्टि

स्टेशन परिसर में लगे एस्केलेटर की रेलिंग, पुलों की रेलिंग, रैंप की रेलिंग, बेंच, वाटरबूथ, टॉयलेट, दरवाजों के नॉब तथा स्विच आदि की सफाई स्टीम क्लीनर द्वारा करके पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है।

Related Post

Mahakumbh

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए लिया जा रहा वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

Posted by - April 4, 2024 0
लखनऊ। महाकुंभ (Mahakumbh)  2025 के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार इसके लिए पूर्व में कुंभ व अर्द्धकुंभ मेलों…
Unity Mall

यूनिटी मॉल परियोजना के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी 200 करोड़ की स्वीकृति

Posted by - January 1, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राज्य में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन…