टी-20 सीरीज

टी-20 सीरीज : भारत ने न्यूजीलैंड को 5-0 से किया क्लीन स्वीप

961 0

माउंट माउंगानुई। भारत ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी हरा दिया है। टीम इंडिया ने इसी के साथ 5-0 से सीरीज क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है।

विराट और रोहित की गैर मौजूदगी में राहुल की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया है।

माउंट मॉनगनुई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 163 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टेलर के अर्धशतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और सात रन से मैच हार गई। विराट की गैरमौजूदगी में रोहित ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने कप्तान रोहित की अर्धशतकीय पारी और राहुल (45), श्रेयस (33) की छोटी पारियों की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 164 रनों का लक्ष्य दिया।

राहुल और रोहित की मजबूत साझेदारी के बावजूद टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। रिटायर्ड हार्ट होने से पहले कप्तान रोहित ने 41 गेंदों में सर्वाधिक 60 रन बनाए, वहीं राहुल ने 33 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से आखिरी वक्त में कसी हुई गेंदबाजी हुई और कुग्लेईन ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए।

Related Post

CM Dhami

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

Posted by - February 7, 2026 0
टनकपुर । टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
CM Dhami

मोदी की गारंटी के संकल्प के साथ एक श्रेष्ठ भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 5, 2024 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मोदी की गारंटी के संकल्प के साथ एक श्रेष्ठ भारत…
CM Bhajanlal Sharma

नेशनल कॉफ्रेंस से समझौते ने किए कांग्रेस पार्टी के देश विरोधी मंसूबे बेनकाब : भजनलाल शर्मा

Posted by - August 24, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार काे पत्रकारों को संबोधित करते…