Captain Zoya Agarwal

कैप्टन जोया अग्रवाल के नेतृत्व में भारत रचेगा इतिहास

2089 0

नई दिल्ली। उत्तरी ध्रुव के ऊपर से दुनिया का सबसे लंबा हवाई सफर पूरा करने का इतिहास देश की चार बेटियां शनिवार को रचने जा रही हैं। बता दें कि पहली बार 16 हजार किलोमीटर लंबी उड़ान भरने वाली चार महिला चालकों का एयर इंडिया के दिल्ली बेस पर तैनात कैप्टन जोया अग्रवाल (Captain Zoya Agarwal) कर रही हैं।

सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू तक आने वाली एयर इंडिया की उड़ान पर जोया के साथ कैप्टन तनमई पपागिरी, कैप्टन आकांक्षा सोनावने और कैप्टन शिवानी मन्हास हैं। जोया ने उड़ान से पहले कहा है कि यह शानदार सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि हर पायलट इसके लिए जीतोड़ मेहनत करता है, लेकिन मौका मिलना बहुत ही मुश्किल होता है।

अर्जुन रामपाल का नया साल व्यस्तताओं से भरा

जोया ने कहा एयर इंडिया और उड्डयन मंत्रालय ने मुझे यह मौका देकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। जोया दुनिया के सबसे लंबे हवाई रूट पर चालक दल का नेतृत्व करने वाली एयर इंडिया की पहली महिला कमांडर होंगी। एयर इंडिया के पायलट पहले भी इस रूट पर चल चुके हैं, लेकिन पहली बार पूरा चालक दल महिलाओं का है।

जोया ने कहा कि मैं यह सोचकर सातवें आसमान पर हूं कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से सबसे बड़े हवाई सफर पर विमान उड़ाऊंगी। जब हम उत्तरी ध्रुव के ऊपर से गुजरेंगे तो कम्पास की सुइयां 180 डिग्री पर घूम जाएंगी और हमारे जिंदगी में नया कीर्तिमान जुड़ जाएगा।

बता दें कि इससे पहले कैप्टन जोया अग्रवाल (Captain Zoya Agarwal)  ने वर्ष 2013 में बोइंग 777 उड़ा कर दुनिया की सबसे युवा महिला पायलट बनीं थीं। अब यह नया कीर्तिमान उनकी दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से होकर गुजरने वाला पोलर रूट चुनौतियों से भरा है। विमानन कंपनियां इस पर अपने सबसे कुशल और अनुभवी पायलट को ही भेजती हैं। एयर इंडिया ने इस बार यह जिम्मेदारी देश की बेटियों को सौंपी है।

Related Post

PRIYANKA GANDHI

असम के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी का जोरदार क्रेज, दो दिन में करेंगी आधा दर्जन जनसभाएं

Posted by - March 21, 2021 0
असम/ जोरहट । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंची हैं। यहां वो…
Railway

लॉकडाउन में रेलवे को पार्सल से 69.91 करोड़ रु. का राजस्व मिला

Posted by - December 20, 2020 0
अहमदाबाद। सम्पूर्ण लॉकडाउन की विपरीत परिस्थितियों और कठिनतम चुनौतियों के बावजूद  पश्चिम रेलवे (Railways ) ने अपनी 763 पार्सल विशेष…
CM Yogi

महिलाओं पर बर्बर अत्याचार करने वाले तालिबानी प्रवृत्ति को भारत में लागू करना चाहती है कांग्रेस : योगी

Posted by - April 24, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि…