ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

1187 0

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीता है। इसके साथ ही पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम में एक बदलाव किया गया है। केन रिचर्डसन की जगह जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।पिछले वनडे मैच में रोहित और शिखर दोनों ही चो‌टिल हो गए थे और तीसरे वनडे में उनका मैदान पर उतरना मुश्किल ही लग रहा था। जिसके  बाद भारत के सामने ओपनिंग की समस्या आ गई थी। हालांकि टीम के ऐलान के बाद साफ है कि दोनों फिट हैं।

 

भारत ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया था। भारत के 340 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 304 रनों पर समेट दिया था औऱ सीरीज में बराबरी की थी। सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया था, इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने वापसी करते हुए 36 रन से जीत हासिल किया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 7 वनडे खेले हैं। इन सात मैचों में भारत ने 4 मैच जीते, जबकि 2 में उसे हार मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और एडम जंपा।

भारत की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह।

Related Post

देशवासियों को साधुवाद 

थाली बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाने पर देशवासियों को साधुवाद 

Posted by - March 22, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने थाली बजा कर कोरोना वायरस से लड़ रहे देश के स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद करने के…
Uttarakhand

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

Posted by - April 14, 2026 0
देहरादून। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड (Uttarakhand) में विकास कार्यों को अभूतपूर्व…
Susheel Chandra,Aadhar

आधार को वोटर लिस्ट से जोड़ने का नियम जल्द होगा लागू, मुख्य निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

Posted by - May 14, 2022 0
नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा (chief election commissioner Susheel Chandra) ने कहा कि सरकार आधार कार्ड (Aadhar Card)…