Former US Defense Minister Ash Carter

भारत-अमेरिका के बीच सैन्य, सुरक्षा क्षेत्र में साझेदारी का गहराना ‘निश्चित’ था : एश कार्टर

770 0

 नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री एश कार्टर (Former US Defense Minister Ash Carter) के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच सैन्य एवं सुरक्षा क्षेत्र में साझेदारी का गहराना ‘निश्चित’ था क्योंकि इन दो बड़े लोकतंत्रों के बीच बहुत कुछ समान है और जो बेहद अच्छे मूल्यों को साझा करते हैं। अमेरिकी वाणिज्य मंडल द्वारा आयोजित सत्र में कार्टर ने कहा कि दोनों देश महज अंग्रेजी भाषा नहीं बल्कि बहुत कुछ साझा करते हैं।

ओबामा प्रशासन के दौरान 2015 से 2017 तक रक्षा मंत्री रहे कार्टर ने भारत के साथ सुरक्षा क्षेत्र में संबंधों की प्रगति पर कहा, “दरअसल, यह होना ही था। मेरे विचार में असल में यह होना निर्धारित ही था क्योंकि हमारे बीच बहुत कुछ समान है…हितों, कार्यों के लिहाज से।”

कार्टर ने आगाह किया कि अमेरिका को पूर्व को लेकर सचेत रहना चाहिए

उन्होंने कहा, “मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। मैं जब पद पर था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मेरी अंतिम बातचीत में हम उस चीज को दर्शा रहे थे जो चर्चा के प्रत्येक पहलु के लिए मुनासिब नहीं थी लेकिन मैं उन्हें इसका ध्यान दिला रहा था कि कितने भारतीय और भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अमेरिका के प्रौद्योगिकी जगत में काम कर रहे हैं, और मैंने कहा था कि दोनों देशों की मानसिकता के बीच कुछ आत्मीयता सी है।”

कार्टर ने कहा, “यह महज अंग्रेजी भाषा नहीं है। यह इससे कहीं ज्यादा है. मेरे विचार में दो बड़े लोकतंत्र, अपने अच्छे दिनों में बहुत अच्छे मूल्यों को साझा करते हैं। मेरे हिसाब से यह सब निर्धारित है।” हालांकि, कार्टर ने आगाह किया कि अमेरिका को पूर्व को लेकर सचेत रहना चाहिए जिसमें भारत की गुट निरपेक्ष नीतियां और रूस के साथ उसके ऐतिहासिक सैन्य संबंध शामिल हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - December 23, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - November 16, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के परिजनों से घर जाकर की भेंट

Posted by - August 21, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवारजनों…