पांच ट्रिलियन इकोनोमी

पांच ट्रिलियन इकोनोमी बनने की दिशा में भारत अग्रसर : जेपी नड्डा

864 0

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को महाराष्ट्र पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन इकोनोमी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मोदी-2 सरकार अपने आपमें एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। इसके लिए हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है।

नवी मुंबई में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के अधिवेशन

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश की तस्वीर बदलना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है। नड्डा ने कहा कि हर पल अपने निजी स्वार्थ की खातिर भूमिका बदलने वालों से भी सावधान रहना आवश्यक है। इस मौके पर चंद्रकांत पाटील ने दूसरी बार महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। नवी मुंबई में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के अधिवेशन को रविवार को जेपी नड्डा संबोधित कर रहे थे।

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्यों को दे रही है प्रमुखता 

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रमुखता दे रही है। इसी तरह की प्रगति राज्य में भी देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हो रही थी। देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में 16 लाख करोड़ रुपये की विकास कार्य शुरु किए थे, लेकिन सब कुछ थम सा गया है। इस समय हम यहां विपक्ष की भूमिका में हैं। नड्डा ने कहा कि हम भी कभी नेता प्रतिपक्ष थे और हमारी संख्या बहुत कम थी लेकिन सीमित संख्या में भी अगर सही तथ्यों व स्वस्थ्य तरीके से विरोधी पक्ष की भूमिका निभाई गई तो वह कारगर होती है। नड्डा ने कहा कि जिस तरह देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में नेता हैं, चंद्रकांत दादा पाटील राज्य के अध्यक्ष हैं, उसी तरह हर मोहल्ले में काम करनेवाला वहां का अध्यक्ष हैं। इन सभी को हर जगह पर विपक्षी नेता की जिम्मेदारी का निवर्हन करना है।

लखनऊ : घंटाघर पर ‘CAA’ विरोधी प्रदर्शन का महीना पूरा, प्रदर्शनकारी महिलाएं हैं डटी 

राजनीति में भी वन वे ट्रैफिक है, जब यहां आ गए तो दूसरी तरफ जाना मुमकिन नहीं

नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ मैसेंजर नहीं है, उसकी भी अपने स्तर पर जिम्मेदारी है। इसी प्रकार हमें नया साथ जोड़ते समय अब सावधान रहने की जरुरत है। नड्डा ने कहा कि क्रिकेट की तरह राजनीति में हर किसी को अपनी-अपनी भूमिका समझते हुए सावधानी से टिककर राजनीति करना आवश्यक है। राजनीति में भी वन वे ट्रैफिक है, जब यहां आ गए तो दूसरी तरफ जाना मुमकिन नहीं है। इसलिए मूल्य आधारित राजनीति पर ध्यान दिया जाना जरुरी है। नड्डा ने कहा कि साथी जोड़ते समय उसकी परख आवश्यक है। जो हर पल अपना स्वार्थ देखते हुए भूमिका बदलते हैं, उससे हमें लाभ कितना होगा, यह देखना भी आवश्यक है। नड्डा ने कहा कि भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है। हमारा मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, वरन एक अच्छा समाज, एक अच्छा राज्य, एक अच्छा देश देना है। देश की तस्वीर बदलना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और यही लक्ष्य सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी होना चाहिए।

इस अवसर पर महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सरोज पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राव साहेब दानवे, नारायण राणे आदि उपस्थित थे।

Related Post

Yogi

योगी के अर्थमंत्र का कायल हुआ सोशल मीडिया, 36 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग ‘योगीनॉमिक्स’

Posted by - January 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मुम्बई से डोमेस्टिक रोड शो का शुभारंभ कर दिया है। अगले…
Tej Pratap

नहीं मिली दो सीटें तो अपना मोर्चा बनाकर 20 सीटों पर उतारूंगा अपने उम्मीदवार – तेज प्रताप

Posted by - April 1, 2019 0
पटना। पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर…
CM Vishnu dev Sai

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया: साय

Posted by - June 6, 2024 0
रायपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे उम्मीदवारों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को…